मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

राष्‍ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण के लिए महाराष्‍ट्र के 2 लाख 34 हजार 55 विद्यार्थियों का चयन


     केन्‍द्र ने कल होने वाले राष्‍ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण के लिए महाराष्‍ट्र के सात हजार 330 स्‍कूलों के दो लाख 34 हजार 55 विद्यार्थियों का चयन किया है। चुने गये विद्या‍र्थी तीसरी, पांचवीं, आठवीं और दसवीं कक्षा के हैं। सर्वेक्षण के लिए चुने गये संबंधित स्‍कूलों के प्राध्‍यापक, शिक्षक, विद्यार्थी और क्षेत्रीय जांचकर्ताओं को सर्वेक्षण में हिस्‍सा लेने का निर्देश दिया गया है।
    महाराष्‍ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने स्‍कूलों और विद्यार्थियों को सर्वेक्षण में भाग लेने का निर्देश दिया है और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि महाराष्‍ट्र इस सर्वेक्षण में पीछे न रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ