मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

तीन मैचों की टी-20 सीरीज : भारत ने न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया


     भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच आज जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने मार्टिन गप्टिल के 70 और मार्क चैपमैन के 63 रनों की पारी की बदौलत 6 विकेट पर 164 रन का स्कोर बनाया, जिसे भारत ने सूर्यकुमार यादव के 62 रन और कप्तान रोहित शर्मा के 48 रनों की पारी की बदौलत दो गेंद शेष रहते पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। ऋषभ पंत ने 17 गेंदों पर नाबाद 17 रनों की अहम पारी खेली। इस जीत के साथ ही भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में न्यूजीलैंड से मिली हार का बदला भी ले लिया है। भारत ने अब तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की लीड ले ली है। भारत की न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 टी20 इंटरनेशनल मैचों में यह नौवीं जीत है।
    भारत के लिए इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने 62 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी। उन्हें इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। प्रेजेंटेशन सेरेमनी में ये पुरस्कार लेते हुए उन्होंने कहा कि आज मेरी पत्नी का जन्मदिन है और उनके लिए इससे अच्छा गिफ्ट नहीं हो सकता। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज से तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो गया है। सीरीज का पहला मुकाबला आज जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। भारत ने इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
    टॉस हारकर पहले खेलने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 19.4 ओवर में पांच विकेट खोकर ये लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पहले गेंदबाजी में भी भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया था। भुवनेश्वर कुमार और रविचंद्रन अश्विन ने 2-2 विकेट झटके थे। वहीं मोहम्मद सिराज और दीपक चाहर को भी एक-एक सफलता मिली थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ