मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2020 के विजेताओं को ट्रॉफियां सौंपीं

 https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001IO9S.jpg

    खेल मंत्रालय ने आज दिल्ली के अशोक होटल में एक समारोह के दौरान पिछले साल के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के सभी विजेताओं को ट्राफियां सौंपी। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2020 के सभी विजेताओं को पहले ही नकद पुरस्कार प्रदान किए गए थे, लेकिन उन्होंने पिछले साल के आयोजन के दौरान अपनी ट्राफियां और प्रशस्ति पत्र प्राप्त नहीं किए थे, तब खेल पुरस्कार समारोह कोविड-19 महामारी के कारण वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित किया गया था। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर इस समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर खेल सचिव श्रीमती सुजाता चतुर्वेदी, युवा कार्यक्रम सचिव श्रीमती उषा शर्मा तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

29 अगस्त2020 कोखेल मंत्रालय ने कुल 74 राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान किए थे जिसमें पांच राजीव गांधी खेल रत्न और 27 अर्जुन पुरस्कार शामिल हैं। सोमवार के समारोह में रानी रामपालविनेश फोगाट और मरियप्पन थंगावेलु सहित कई पुरस्कार विजेताओं ने भाग लिया। इन तीनों खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित खेल रत्न पुरस्कार प्रदान किया गया और लोवलीना बोर्गोहेनईशांत शर्माअतनु दाससात्विक साईराज रंकी रेड्डीचिराग चंद्रशेखर शेट्टी सहित अन्य खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार सौंपे गए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002UWE1.jpg

पुरस्कार विजेताओं को संबोधित करते हुए श्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "राष्ट्रीय खेल पुरस्कार एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है जो खिलाड़ियों द्वारा वर्षों के समर्पण और कड़ी मेहनत के बाद जीता जाता है। सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई और उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं। पुरस्कार विजेताओं की यात्रा यहां खत्म नहीं होती हैउन्हें और भी बहुत कुछ हासिल करना है। हमें प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की तलाश जारी रखनी चाहिएउनकी खेल प्रतिभा को निखारना चाहिए और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने में सक्षम बनाना चाहिए। इसलिएमैं सभी खिलाड़ियों से पांच ऐसे खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने और उनको प्रशिक्षण देने का संकल्प लेने का अनुरोध करता हूं जो भविष्य में भारत के लिए पदक जीतने का दमखम रखते हों।"

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003F81U.jpg

वर्ष 2020 के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कार विजेताओं की सूची -

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार: रोहित शर्मा (क्रिकेट)मरियप्पन थंगावेलु (पैरा-एथलेटिक्स)मनिका बत्रा (टेबल टेनिस)विनेश फोगाट (कुश्ती)रानी रामपाल (हॉकी)।

अर्जुन पुरस्कार: अतनु दास (तीरंदाजी)दुती चंद (एथलेटिक्स)सात्विक साईराज रंकी रेड्डी (बैडमिंटन)चिराग चंद्रशेखर शेट्टी (बैडमिंटन)विशेष भृगुवंशी (बास्केटबॉल)मनीष कौशिक (मुक्केबाजी)लोवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी)ईशांत शर्मा (क्रिकेट)दीप्ति शर्मा (क्रिकेट)सावंत अजय अनंत (घुड़सवारी)संदेश झिंगन (फुटबॉल)अदिति अशोक (गोल्फ)आकाशदीप सिंह (हॉकी)दीपिका (हॉकी)दीपक (कबड्डी)काले सारिका सुधाकर (खो-खो)दत्तू बबन भोकानल (रोइंग)मनु भाकर (निशानेबाजी)सौरभ चौधरी (निशानेबाजी)मधुरिका पाटकर (टेबल टेनिस)दिविज शरण (टेनिस)शिव केशवन (शीतकालीन खेल)दिव्या काकरान (कुश्ती)राहुल अवारे (कुश्ती)सुयश नारायण जाधव (पैरा-तैराकी)संदीप (पैरा-एथलेटिक्स)मनीष नरवाल (पैरा निशानेबाजी)

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004VZ5V.jpg

द्रोणाचार्य पुरस्कार (लाइफ-टाइम श्रेणी): धर्मेंद्र तिवारी (तीरंदाजी)पुरुषोत्तम राय (एथलेटिक्स)शिव सिंह (मुक्केबाजी)रोमेश पठानिया (हॉकी)कृष्ण कुमार हुड्डा (कबड्डी)विजय भालचंद्र मुनीश्वर (पैरा भारत्तोलन)नरेश कुमार (टेनिस) ओम प्रकाश दहिया (कुश्ती)।

द्रोणाचार्य (नियमित श्रेणी): जूड फेलिक्स (हॉकी)योगेश मालवीय (मल्लखंभ)जसपाल राणा (निशानेबाजी)कुलदीप कुमार हांडू (वुशु)गौरव खन्ना (पैरा बैडमिंटन)।

 

ध्यानचंद पुरस्कार: कुलदीप सिंह भुल्लर (एथलेटिक्स)जिन्सी फिलिप्स (एथलेटिक्स)प्रदीप श्रीकृष्ण गंधे (बैडमिंटन)तृप्ति मुर्गंडे (बैडमिंटन)एन उषा (मुक्केबाजी)लाखा सिंह (मुक्केबाजी)सुखविंदर सिंह संधू (फुटबॉल)अजीत सिंह (हॉकी)मनप्रीत सिंह (कबड्डी)जे रंजीत कुमार (पैरा-एथलेटिक्स)सत्यप्रकाश तिवारी (पैरा बैडमिंटन)मंजीत सिंह (रोइंग)स्वर्गीय श्री सचिन नाग (तैराकी)नंदन बल (टेनिस)नेतरपाल हुड्डा (कुश्ती)।

तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड: अनीता देवी (लैंड एडवेंचर)कर्नल सरफराज सिंह (लैंड एडवेंचर)टका तमुत (लैंड एडवेंचर)केवल हिरेन कक्का (लैंड एडवेंचर)सतेंद्र सिंह (वॉटर एडवेंचर)गजानंद यादव (एयर एडवेंचर)स्वर्गीय मगन बिसा (लाइफ टाइम अचीवमेंट)।

मौलाना अबुल कलाम आजाद (माका) ट्रॉफी: पंजाब विश्वविद्यालयचंडीगढ़।

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार:

नवोदित एवं युवा प्रतिभा की पहचान और प्रशिक्षण: लक्ष्य इंस्टीट्यूटसेना खेल संस्थान।

कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से खेलों को प्रोत्साहन: तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) लिमिटेड।

खिलाड़ियों को रोजगार और खेल कल्याण उपाय: वायु सेना खेल नियंत्रण बोर्ड।

विकास के लिए खेल: अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रबंधन संस्थान (आईआईएसएम)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ