मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

समाजसेवक गंगाधर बधे द्वारा प्रभाग क्रमांक 41 के नागरिकों को घर-घर जाकर दिए गए राशन किट

दीपावाली उत्सव के अवसर पर कोंढवा बुद्रुक के समाजसेवक व शिवसेना नेता गंगाधर बधे की ओर से प्रभाग क्रमांक 41 के नागरिकों के लिए घर-घर जाकर दीपावली के स्पेशल राशन किट वितरण मुहिम की शुरूआत करते हुए शिवसेना पुणे संपर्क प्रमुख सचिन अहिर, साथ में गंगाधर बधे, विकास बधे, महादेव बाबर, विजय देशमुख, समीर तुपे, प्रमोद भानगिरे व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

कोंढवा, नवंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

दिवाली का त्यौहार हमें हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। दीपावली का त्यौहार सांस्कृतिक और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। इस त्यौहार के कारण लोगों में आज भी सामाजिक एकता बनी हुई है। आज कोरोना संक्रमण व महंगाई नामक राक्षस के कारण आम जनता किस तरह से उत्सव मनाए, इस बात पर गंभीरतापूर्वक विचार कर हमारे शिवसैनिक गंगाधर बधे ने आम जनता भी दिवाली का त्यौहार खुशी से मना सके, इस हेतु की गई मदद  काबिले तारीफ़ है। यह विचार शिवसेना पुणे संपर्क प्रमुख सचिन अहिर ने व्यक्त किए।
दीपावाली उत्सव के अवसर पर कोंढवा बुद्रुक के समाजसेवक व शिवसेना नेता गंगाधर बधे की ओर से प्रभाग क्रमांक 41 के नागरिकों के लिए घर-घर जाकर दीपावली का स्पेशल राशन किट वितरण मुहिम की शुरूआत  शिवसेना पुणे संपर्क प्रमुख सचिन अहिर के शुभ हाथों की गई, तब आयोजित समारोह में वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां शिवसेना पुणे उपसंपपर्क प्रमुख आदित्य शिरोडकर, पूर्व विधायक महादेव बाबर, जिला प्रमुख विजय देशमुख, शहर प्रमुख संजय मोरे, गजानन थरकुडे, नगरसेवक    प्रमोद भानगिरे, उपशहर प्रमुख समीर तुपे, नगरसेविका संगीता ठोसर, प्राची अल्हाट, युवासेना हड़पसर विधानसभा मतदार संघ के युवासेना अधिकारी विकास बधे, शिवसैनिक मधुकर मरल, माऊली कामठे, राजू कामठे, शेखर बधे, शरद बधे, वासिम इनामदार,  विश्वराज वाघमोडे, बाबू   अडसूल व अन्य पदाधिकारीगणों के साथ शिवसैनिक प्रमुख रूप    से उपस्थित थे। 
समाजसेवक, शिवसेना नेता व पहल के आयोजक गंगाधर बधे ने बताया कि दीपोत्सव यानि    दीपावली पर प्रेम और सौहार्द को बढ़ावा देने का प्रयत्न करना चाहिए। दिवाली सबसे लोकप्रिय त्यौहारों में से एक है, जिसे बहुत उत्साह और खुशी के साथ मनाया जाता है। त्यौहार के बारे में अपने आनंदमय अनुभव साझा करने का अवसर मिला है। यह त्यौहार बेहद पसंद करते हैं क्योंकि यह सभी के लिए ढेर सारी खुशियां और आनंदमय क्षण लेकर आता है। आनंद व खुशियां आम जनता को मिल पाएं, इस हेतु इस पहल का विधायक कदम उठाया है।
पहल का सफलतापूर्वक नियोजन युवासेना हड़पसर विधानसभा मतदार संघ के    युवासेना अधिकारी विकास बधे द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ