मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

कराटे प्रतियोगिता में भेकराईनगर के रुद्रांश फराटे ने जीता कांस्य पदक

भेकराईनगर, नवंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

ऑल इंडिया सिकोकाई संस्था द्वारा उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में भेकराईनगर के रुद्रांश फराटे ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीत लिया। यह प्रतियोगिता 27 से 29 अक्टूबर के दौरान आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर से एक हजार से अधिक और महाराष्ट्र से 55 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र के खिलाड़ियों ने 7 स्वर्ण, 10 चांदी और 34 कांस्य सहित कुल 51 पदक जीते। सभी खिलाड़ियों का मार्गदर्शन प्रशिक्षक प्रदीप वाघोले, हेमंत डोईफोडे, राम सोनुने और तेजस वाघोले ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ