मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हापकिडो बॉक्सिंग नेशनल फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर विधायक जगन्नाथ अप्पा शिंदे नियुक्त

जगन्नाथ अप्पा शिंदे को नियुक्तिपत्र प्रदान करते हुए मास्टर राज वागतकर, रवींद्र चोथवे, प्रशांत गायकवाड उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

मुंढवा, नवंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

 हापकिडो बॉक्सिंग नेशनल फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर ऑल इंडिया मेडिकल एंड ड्रग्स एसोसिएशन के अध्यक्ष व विधायक श्री जगन्नाथ अप्पा शिंदे की नियुक्ति की गई है। पांच नवंबर को कल्याण-डोंबिवली में श्री जगन्नाथ शिंदे को नियुक्तिपत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर नेशनल बॉडी के सदस्य मास्टर राज वागतकर, रवींद्र चोथवे, प्रशांत गायकवाड इत्यादि उपस्थित थे। राज वागतकर ने श्री शिंदे का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि श्री शिंदे का सामाजिक कार्य बहुत बड़ा है, जिसका लाभ हापकिडो बॉक्सिंग व खिलाड़ियों को अवश्य होगा।
रवींद्र चोथवे ने कहा कि अप्पासाहेब को खेल व खिलाड़ी पसंद हैं। प्रशांत गायकवाड ने कहा कि श्री जगन्नाथ अप्पासाहेब शिंदे के कारण हापकिडो बॉक्सिंग देशभर में मजबूत होगी और अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा। 
श्री जगन्नाथ अप्पा शिंदे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी और खेल देश का संपूर्ण विश्व में मान-सम्मान बढ़ाता है, इसलिए मैं खिलाड़ियों को सदैव प्रोत्साहन देने के लिए काम करता रहूंगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ