मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

शिवसैनिकों ने रास्ते के किनारे रहनेवाले बेघर लोगों के साथ मनाई दिवाली

‘एक दीपक वंचितों के साथ’ पहल के तहत हड़पसर परिसर में रास्ते के किनारे रहनेवाले बेघर लोगों को मिठाई देते हुए पहल के आयोजक शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के गुट प्रमुख संघटक संजय सपकाल व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर, नवंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

‘एक दीपक वंचितों के साथ’ पहल के माध्यम से शिवसैनिकों ने हड़पसर परिसर में रास्ते के किनारे रहनेवाले बेघर लोगों के साथ दिवाली मनाकर उनका भी जीवन दिवाली की खुशियों भर दिया है। उक्त पहल का आयोजन शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के गुट प्रमुख संघटक संजय सपकाल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर यहां पुणे शहर शिवसेना गुट प्रमुख संघटक जान मोहम्मद शेख, वैद्यकीय प्रमुख अजय सपकाल, लाला सोनावणे, हनुमंत जाधव, इमरान मण्यार, गणेश सपकाल, हड़पसरगांव उपशाखा प्रमुख कुणाल सपकाल, राजेंद्र चौधरी, राजू बहिरट, शुभम सपकाल, राजा बग्गा, अक्षय   न्हावले, युवराज बधे, प्रतीक सपकाल, विणय सपकाल आदि के साथ शिवसैनिक उपस्थित थे। 
पहल के आयोजक शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के गुट प्रमुख संघटक संजय सपकाल ने कहा कि दीपावली त्यौहार खुशियों का त्यौहार है, यह हमारे जीवन में खुशियां लेकर आता है। वहीं थोड़ी दिवाली की खुशियां हम शिवसैनिकों ने हड़पसर परिसर में रास्ते के किनारे रहनेवाले बेघर लोगों को देने का प्रयास किया है। दिवाली पर हर परिवार में खुशियों का माहौल होता है, परंतु जिस व्यक्ति के पास अपना घर नहीं है, वे पुल के नीचे या फुटपाथ पर  रहते हैं, ऐसे बेघर लोगों से मिलकर उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ