हड़पसर, नवंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
दीया फाउंडेशन के सदस्यों के द्वारा तत्परता से की गई मदद के चलते एक पुलिसकर्मी को नया जीवन दान मिल सका है। दीया फाउंडेशन के सदस्यों ने मौत के मुंह से पुलिसकर्मी को बाहर निकाला है। समय की नजाकत को देखते हुए गंभीर हालत में भी उनके द्वारा दिखाई गई तत्परता के कारण एक परिवार गहरे सदमे से बच पाया है। दीया फाउंडेशन के सदस्य साहील शेख और हुजेफा शेख द्वारा किए गए नेक इरादे से इस कार्य की समाज के सभी स्तर पर स्तुति प्रशंसा हो रही है।
गत 7 नवंबर की तड़के सुबह कालेपडल के रवी पार्क, डी.पी. रोड पर टेम्पो से पुलिसकर्मी का एक्सीडेंट हो गया। पुलिसकर्मी के साथ हुई दुर्घटना के बारे में दीया फाउंडेशन के सदस्यों को जानकारी मिलते ही उन्होंने उन्हें निजी अस्पताल में उपचार हेतु दाखिल करवाया। वानवडी पुलिस स्टेशन की मोहम्मदवाडी पुलिस चौकी में कार्यरत अभय अशोक दीक्षित पुलिसकर्मी का नाम है। वानवडी पुलिस स्टेशन में अज्ञात वाहनचालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है।
वानवडी पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने दीया फाउंडेशन के सदस्य साहील शेख और हुजेफा शेख का सम्मान किया। वानवडी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दीपक लगड के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक गायकवाड द्वारा आगे की जांच जारी है।
दीया फाउंडेशन के प्रमुख इमरान शेख ने बताया कि पुलिसकर्मी अभय अशोक दीक्षित कालेपडल के डी.पी. रोड पर घायल होने की जानकारी हमें दी गई। तब तत्काल अपने फाउंडेशन के स्वयंसेवक साहील शेख और हुजेफा शेख को फाउंडेशन की एम्बूलेंस भेजकर घटनास्थल पर रवाना किया, घटनास्थल पर जाने के बाद उनकी मदद के लिए कोई भी आगे नहीं बढ़ रहा था, तब उन दोनों बन्दों ने आगे आकर घायल पुलिसकर्मी को उठाकर फाउंडेशन की एम्बूलेंस में डालकर तुरंत हड़पसर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। तब निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने दीया फाउंडेशन के सदस्य साहील शेख और हुजेफा शेख को बताया कि अगर इन्हें उपचार के लिए भर्ती करने में और थोड़ा वक्त लग जाता तो कुछ अघटित हो सकता था।

0 टिप्पणियाँ