मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

ब्रिटेन ने भारत में निर्मित कोविड टीका कोवैक्सीन को मान्यता दी

 

    ब्रिटेन ने भारत में निर्मित कोविड टीका कोवैक्सीन को मान्यता दे दी है। ब्रिटिश सरकार ने एक वक्तव्य में बताया कि 22 नवम्बर से कोवैक्सीन को आधिकारिक मान्यता मिल जाएगी। कोवैक्सीन को ब्रिटेन यात्रा के लिए स्वीकृत कोविड टीकों की सूची में शामिल किया जाएगा। इससे भारत और अन्य देशों के उन लोगों को फायदा होगा, जिन्हें दोनों टीके लग चुके हैं। 18 वर्ष से कम आयु के लोगों के लिए यात्रा नियमों को सरल बनाया जा रहा है। इन यात्रियों को ब्रिटेन पहुंचने पर पृथकवास में नहीं रखा जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ