मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

नगरसेवक मारुति आबा तुपे की विकास निधि से आल्हाटबस्ती रास्ते के कांक्रीटीकरण कार्य का किया गया भूमिपूजन

प्रभाग क्रमांक 23 में नगरसेवक मारुति आबा तुपे की विकास निधि से अल्हाटबस्ती रास्ते के कांक्रीटीकरण के विकास कार्य का भूमिपूजन किया गया।

हड़पसर, नवंबर (ह.ए.प्रतिनिधि)

प्रभाग क्रमांक 23 में नगरसेवक मारुति आबा तुपे की विकास निधि से हड़पसर गांव स्थित अल्हाटबस्ती में स्थानीय निवासियों के शुभहाथों रास्ते के कांक्रीटीकरण कार्य का भूमिपूजन करके विकास कार्य का शुभारंभ किया गया है। इस अवसर पर नगरसेवक मारुति आबा तुपे के साथ अल्हाटवस्ती के नागरिक व आबा तुपे युवा प्रतिष्ठान के कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
प्रभाग की जनता के सहयोग से विविध विकास कार्य पूर्ण हो सके हैं और उनका लोकार्पण भी हो चुका है। साथ ही भविष्य में अनेक विकास कार्य किए जाएंगे। यह जानकारी नगरसेवक मारुति आबा तुपे ने दी है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ