मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

दीया फाउंडेशन द्वारा किया गया ‘खाऊ गल्ली पहल’ का आयोजन

दीया फाउंडेशन के अध्यक्ष इमरान शेख ने अपने मित्र विनोद पवार के जन्मदिन पर शंभूराजे आश्रम के नन्हें-मुन्ने बच्चों के लिए ‘खाऊ गल्ली पहल’ का आयोजन किया था।

हड़पसर, नवंबर (ह.ए. प्रतिनिधि) 

दीया फाउंडेशन की ओर से शंभूराजे आश्रम के नन्हें-मुन्ने बच्चों के लिए ‘खाऊ गल्ली पहल’ का आयोजन किया गया।
दीया फाउंडेशन के अध्यक्ष इमरान शेख ने अपने परमप्रिय मित्र व उद्योगपति विनोद पवार के जन्मदिन पर शंभूराजे आश्रम के नन्हें-मुन्ने बच्चों के लिए ‘खाऊ गल्ली पहल’ का आयोजन करते हुए एक अनोखी पहल समाज के समक्ष पेश की है। इस अवसर पर यहां पूर्व स्वीकृत नगरसेवक संजय शिंदे, पुणे शहर राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस पार्टी की उपाध्यक्षा शीतल शिंदे, योगेश सूर्यवंशी, मनोज खुडे, दिया फाउंडेशन के सदस्य मतीन शेख, रवी पवार, तौफिक शेख, अक्षय बहिरट, इम्रान पानसरे, अस्लम सय्यद, बालासाहेब साबले, साहिल शेख आदि उपस्थित थे। 
हम छोटे बच्चों को कुछ चटपटा खाने के लिए ‘खाऊ गल्ली’ नामक चौपाटी पर लेकर जाते हैं, परंतु इन अनाथ नन्हें-मुन्ने बच्चे भी भेल, समोसा, वडापाव, इडली, उडीद वडा जिलेबी, पानीपुरी जैसी कुछ चटपटी चीजें खाने के लिए उसका स्वाद ले पाएं, इस मुख्य उद्देश्य से इस पहल का आयोजन मेरे परमप्रिय मित्र विनोद पवार के जन्मदिन के अवसर पर किया गया है। यह जानकारी पहल के आयोजक इमरान शेख ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ