मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

रेल्वे चाइल्ड लाइन द्वारा ट्रेनिंग तथा कार्यशाला का आयोजन

पुणे, नवंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

पुणे रेलवे स्टेशन पर साथी संस्था द्वारा संचालित पुणे रेलवे चाइल्ड लाइन, भारतीय रेल होप फॉर द चिल्ड्रेन फाउंडेशन के सहयोग से कैपेसिटी बिल्डिंग ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। स्टेशन और ट्रेनों में संचालन करने वाले प्रमुख कर्मियों जैसे स्टेशन मास्टर, टीटीई, आरपीएफ, जीआरपी, किशोर पुलिस, कुली और विक्रेता आदि के लिए इस कार्यशाला का आयोजन किया गया ताकि वे अपनी भूमिका से अवगत हो सकें। ट्रेनिंग के दौरान सभी को रेलवे एस ओ पी एवं जे जे एक्ट -15 के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। ट्रेनिंग में 150 से अधिक लोगों ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणू शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रकाश उपाध्याय की प्रमुख उपस्थिति में किया गया। श्रीमती शर्मा ने संस्था तथा रेलवे के सहयोग से चल रही सजग गतिविधियों पर संतोष प्रकट किया और कहा कि किन्हीं कारणों से भटके हुए बच्चों की समुचित मदद कर वापस परिवार को मिलाने जैसे सामाजिक, मानवीय कार्य निश्चित रूप से  सराहनीय है।
इस अवसर पर स्टेशन डायरेक्टर सुरेश चंद्र जैन,  मंडल सेफ्टी अधिकारी देवेन्द्र कुमार, सहायक सुरक्षा आयुक्त गंगोपाध्याय, चाइल्ड लाइन कोऑर्डिनेटर रोहित दुबे, साथी के सदस्य अमृता ताम्बे व ममता शिंदे, होप फॉर द चिल्ड्रेन की प्रतिनिधि रूपा कपूर  एवं सभी चाइल्ड लाइन के सदस्य उपस्थित थे।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ