मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मरम्मत के कारण रेल फाटक सड़क यातायात के लिए बंद

पुणे, नवंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
रेलवे फाटक सं. 62ए जो दापोड़ी- खड़की स्टेशनों के बीच रेलवे किमी 183/4-5 पर स्थित है, यहाँ पर मरम्मत तथा रखरखाव संबंधी तकनीकी कार्य किए जाएंगे, इस कारण यह रेल फाटक सोमवार दिनांक 15 नवंबर को सुबह 09.00 बजे से मंगलवार 16 नवंबर शाम 06.00 बजे तक सड़क यातायात के लिये बंद रहेगा। उपरोक्त अवधि में इस रेलवे फाटक के नजदीक स्थित सबवे तथा रेल ओवर ब्रिज सड़क यातायात हेतु विकल्प के रूप में उपलब्ध रहेगा।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ