मुंबई, नवंबर, (ह.ए. प्रतिनिधि)
यात्री सेवाओं को सामान्य करने और सेवा के पूर्व-कोविड स्तरों पर चरणबद्ध तरीके से वापस लाने के रेलवे के प्रयासों के हिस्से के रूप में रेलवे की यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) को रात्रि में कम व्यावसायिक घंटों के दौरान अगले 7 दिनों के लिए रात 6:00 घंटे के लिए बंद कर दिया जाएगा।
यह सिस्टम डेटा के उन्नयन और नई ट्रेन नंबरों आदि के अद्यतन को सक्षम करने के लिए है। चूंकि सभी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में बड़ी मात्रा में पुराने ट्रेन नंबर और वर्तमान यात्री बुकिंग डेटा अपडेट किया जाना है, इसलिए इसकी एक श्रृंखला में योजना बनाई जा रही है। टिकटिंग सेवाओं पर प्रभाव को कम करने के लिए सावधानीपूर्वक कैलिब्रेट किए गए कदम और रात के घंटों के दौरान लागू किए गए।
यह गतिविधि 14 और 15-नवंबर की मध्यरात्रि से 20 और 21-नवंबर की रात तक 23:30 बजे से शुरू होकर 05.30 बजे समाप्त होगी।
इन 6 घंटों (23:30 से 05:30 बजे तक) की अवधि के दौरान, कोई पीआरएस सेवाएं (टिकट आरक्षण, वर्तमान बुकिंग, रद्दीकरण, पूछताछ सेवाएं आदि) उपलब्ध नहीं होंगी।
इस अवधि के दौरान रेल कर्मी प्रभावित समय के दौरान प्रस्थान करने वाली ट्रेनों के लिए अग्रिम चार्टिंग सुनिश्चित करेंगे। पीआरएस सेवाओं को छोड़कर, 139 सेवाओं सहित अन्य सभी पूछताछ सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रहेंगी।
हमारे सम्मानित ग्राहकों से अनुरोध है कि वे यात्री सेवाओं को सामान्य और उन्नत करने के प्रयास में हमें सहयोग करें। यात्रियों से भी अनुरोध है कि वे कोविड-19 उचित व्यवहार का पालन करें।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।

0 टिप्पणियाँ