रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी सरकार बनने के बाद से सशस्त्र बलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। रक्षा मंत्री ने कहा कि अब भारतीय सेना में महिलाओं के लिए स्थायी कमीशन का भी प्रावधान किया गया है।
इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई देश के लिए बहादुरी से लडी। उन्होंने कहा कि लक्ष्मबाई महिला शक्ति की प्रतीक हैं और आने वाली पीढियां उनसे प्रेरित होती रहेंगी। बाद में राजनाथ सिंह ने हाथी मैदान में सशस्त्र बलों के उपकरणों की प्रदर्शनी और भारतीय वायुसेना के एयर-शो का उद्घाटन किया।
शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के साथ ही रक्षा समर्पण पर्व का समापन होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री, रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर झांसी किले के प्रांगण में आयोजित समारोह में रक्षा मंत्रालय की विभिन्न नई पहलों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
0 टिप्पणियाँ