पुणे, नवंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
मध्य रेल ने ट्रेन संख्या 01039/01040 श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस (कोल्हापुर)-गोंदिया स्पेशल ट्रेन में अस्थायी रूप से एक एसी 2-टियर कम एसी 3-टियर कोच लगाने का निर्णय लिया है। विवरण इस प्रकार हैं :-
01039/01040 श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस (कोल्हापुर)-गोंदिया स्पेशल ट्रेन में दिनांक 11.11.2021 से 20.11.2021 तक और गोंदिया से 13.11.2021से 22.11.2021 तक अस्थायी रूप से एक एसी 2-टियर सह एसी 3-टियर कोच जोड़ा जाएगा।
प्रतीक्षा सूची के यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले अपने टिकटों की वर्तमान स्थिति की जांच कर लें।
केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही बोर्डिंग, यात्रा और गंतव्य पर सभी मानदंडों, कोविड-19 से संबंधित एसओपी का पालन करते हुए इस विशेष ट्रेन में यात्रा की अनुमति है। यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल द्वारा जारी की गई है।
0 टिप्पणियाँ