हड़पसर, नवंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
फिट इंडिया उपक्रम के अंतर्गत रनोहोलिक्स ग्रुप ने पुणे से गोवा 460 किलोमीटर अंतर 2 दिन का साइकिल राइड का आयोजन किया था।
रनोहोलिक्स ग्रुप की पुणे-गोवा साइकिल राइड डॉ. योगेश सातव की संकल्पना से आयोजित की गई। इस साइकिल राइड में 18 साइकिल सवारों ने भाग लिया। कोरोना टीकाकरण के साथ ही फिट इंडिया के बारे में जनजागृति करते हुए राजाराम ब्रिज पुणे से साइकिल राइड की शुरुआत हुई, कोल्हापुर में रात बिताने के बाद अगले दिन साइकिल यात्रा पणजी में समाप्त हुई। साइकिल सवारों ने बड़े उत्साह के साथ शामिल होकर जनजागृति संदेश जनता तक पहुंचाया।
डॉ. योगेश सातव, रश्मि सातव, डॉ. शंतनु जगदाले, जयदीप फरांदे, सुहास लोंढे, योगेश गायकवाड, राजाराम शिंदे, विट्ठल सातव, निरंजन रेवडकर, सारिका रेवडकर, विनोद बोरोले, स्वप्निल चिमोटे, प्रवीण जावलेल, प्रवीण पाटिल, नितिन निकम, रोहित हिंगे, राजेंद्र सालुंके, हर्षद पवार साइकिल सवारों ने भाग लिया। शुभम तिकोणे, शैलेश चिकटे, श्रीकांत टेकाले ने स्वयंसेवक की अहम भूमिका निभाई। अव्यान सातव, स्पृहा रेवडकर व ओम जावले नन्हे-मुन्ने बाल स्वयंसेवकों ने साइकिल सवारों की अमूल्य मदद की।
0 टिप्पणियाँ