मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

गणेश मंदिर चौक से इंद्रायणी मंगल कार्यालय तक सड़क का किया गया डांबरीकरण

हड़पसर, नवंबर (ह.ए. प्रतिनिधि) 

प्रभाग क्रमांक 23 में नगरसेवक मारुति तुपे की विकास निधि से कालेपडल के गणेश मंदिर चौक से इंद्रायणी मंगल कार्यालय तक सड़क की मरम्मत करके नागरिकों को राहत    देने में अहम भूमिका निभाई है। नगरसेवक मारुति तुपे ने नागरी समस्या निराकरण के लिए सदैव तत्पर रहने की छवि नागरिकों में बनाई है। 
प्रभाग क्रमांक 23 में गणेश मंदिर चौक कालेपडल से इंद्रायणी मंगल कार्यालय तक रास्ते का काम बहुत दिनों से लंबित था। नगरसेवक मारुति तुपे ने पुणे महानगरपालिका रास्ते विभाग के अधिकारियों से संपर्क करके उन्हें रास्ता खराब होने के कारण स्थानीय नागरिकों और वहां से गुजरनेवाले वाहनचालकों को किस तरह दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, इस समस्या से वे कितने परेशान हुए हैं, इससे अवगत करवाया और उक्त सड़क की मरम्मत करके रास्ते का डांबरीकरण करवाकर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ