मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

लिपाणे नगर में शिवसेना का जनसंपर्क कार्यालय उद्घाटित

आंबेगांव खुर्द, नवंबर (ह.ए. प्रतिनिधि) 
जांभुलवाडी रोड लिपाणे नगर में श्रीकांत मारुति लिपाणे संस्थापक अध्यक्ष एक्टिव फाउंडेशन तथा तालुका अधिकारी पुरंदर-हवेली युवा सेना के कार्यालय में शिवसेना जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में पूर्व मंत्री तथा संपर्क प्रमुख   शिवसेना पुणे सचिन भाऊ अहिर, पूर्व राज्यमंत्री तथा शिवसेना   उपनेता विजय बापू शिवतारे, शिवसेना शहर प्रमुख संजय मोरे और शिवसेना जिला प्रमुख रमेश कोंडे मुख्य रूप से आमंत्रित थे। इस अवसर पर समारोह स्थल की सजावट और उमड़े जनसैलाब को देख कर ऐसा लग रहा था जैसे कोई उत्सव मनाया जा रहा हो। राज्यमंत्री के साथ-साथ विजय बापू शिवतारे पुरंदर के अर्थात् इस क्षेत्र के विधायक रहे हैं और उन्होंने इस अवसर पर अपने कार्यकाल में किए गए जनहित कार्यों का उल्लेख किया, जैसे शनिनगर से जांभुलवाडी-कोलेवाडी तक का कांक्रीट रोड, जांभुलवाडी तालाब पर जॉगिंग ट्रैक और शनिनगर से दरीपुल तक विभिन्न रस्ते उन्हीं के कार्यकाल में बने। 
इस अवसर पर श्रीकांत लिपाणे ने कहा कि उन्होंने विजय बापू शिवतारे के साथ जनहित के काम करके बहुत कुछ सीखा है और आगे भी उनके द्वारा दिखाए मार्ग पर चलते रहेंगे। उद्घाटन समारोह में सभी सोसाइटी के पदाधिकारियों सहित बहुत बड़ा जन सैलाव   उपस्थित था। वरिष्ठ नागरिक संघ जांभुलवाडी रोड के अध्यक्ष चंद्रकांत गुरव और सप्तगिरी सोसाइटी के सचिव विक्रम पाटिल व कार्यकारिणी सदस्य भगवान सूर्यवंशी भी उपस्थित थे। श्रीकांत लिपाणे के पिता मारुति रामचंद्र लिपाणे और भाई धनंजय लिपाणे व कपिल लिपाणे की खुशी उनके चेहरों पर स्पष्ट दिखाई दे रही थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ