मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

स्मिता गायकवाड द्वारा आयोजित किया गया दो दिवसीय महिलाओं द्वारा उत्पादित वस्तुओं की भव्य प्रदर्शनी व बिक्री मेला सम्पन्न

भव्य प्रदर्शनी व बिक्री मेले का उद्घाटन करती हुईं नगरसेविका रंजना टिलेकर, साथ में संध्या योगेश टिलेकर, फाउंडेशन की अध्यक्षा व भाजपा पुणे शहर उपाध्यक्षा स्मिता गायकवाड, शोभा लगड, अजय न्हावले, तुषार गायकवाड व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर, नवंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

भारतीय जनता पार्टी व स्मितसेवा फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से दीपावली के अवसर पर महिलाओं द्वारा उत्पादित की गईं वस्तुओं की भव्य प्रदर्शनी व बिक्री का दो दिन का मेला स्मितसेवा फाउंडेशन की अध्यक्षा व भारतीय जनता पार्टी पुणे शहर उपाध्यक्षा स्मिता गायकवाड द्वारा सफलतापूर्वक आयोजित किया गया था। 
भव्य प्रदर्शनी व बिक्री मेला का उद्घाटन नगरसेविका रंजना टिलेकर के शुभ हाथों किया गया। इस अवसर पर यहां संध्या योगेश टिलेकर, भारतीय जनता पार्टी पुणे शहर उपाध्यक्ष भूषण तुपे, हड़पसर विधानसभा अध्यक्ष संदीप दलवी, नगरसेवक मारुति आबा तुपे, अरणगांव के संत सावतामाली महाराज के 16 वें वंशज रमेश महाराज वसेकर, पुणे शहर सचिव शशिकांत कुलकर्णी, राहुल शेवाले, डॉ. बाळासाहेब हरपले, गणेश घुले, हड़पसर विधानसभा ओबीसी अध्यक्ष संजय सातव, युवराज घुले, समीर घुले, सत्यवान घुले, शैलेंद्र बेल्हेकर, अविनाश मगर, तुषार गायकवाड, योगेश गोंधले, अजय न्हावले, अमोल दुगाने, डॉ.अशोक सोरगावी, महेश ससाणे, दिलीप गोंधले, वंदना कोद्रे, विजया वाडकर, शोभा लगड, छाया गदादे, अश्विनी शेंडे, मनीषा राऊत, मंगल रायकर, स्वाती टिलेकर , सुनंदा देशमुख, जयश्री बिडकर, छाया माने, डॉ. लीना बोरुडे, सुनीता रायकर, कविता आबनावे आदि के साथ अन्य अतिथिगण उपस्थित थे। 
पहल की आयोजिका स्मितसेवा फाउंडेशन की अध्यक्षा व भारतीय जनता पार्टी पुणे शहर उपाध्यक्षा स्मिता गायकवाड ने बताया कि महिलाएं वस्तुओं का उत्पादन करती हैं, लेकिन उन्हें बेचने में कठिनाई होती है। उन महिलाओं को अपना सामान बेचने के लिए एक मंच देने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी व बिक्री मेले में आकाश कंदील, सूखा मेवा, ड्रेस मटेरियल, दीपक, दिवाली फराल, आभूषण, विविध प्रकार के खाद्य पदार्थ, साड़ी, कॉस्मेटिक सामग्री आदि वस्तुओं के तरह-तरह के स्टॉल लगाए गए थे। 
भव्य प्रदर्शनी व बिक्री मेले को सफल बनाने के लिए संगीता पाटिल, अर्चना काटे, सुजाता गायकवाड, ललिता चिल्लाल, अपर्णा बाजारपेठ, आरती कांबले, मीनाक्षी अहिरे, मोहिनी धसाडे, शोभा डावरे, स्वाति आल्हाट, सुनीता पाटिल, नेहा वाले, लक्ष्मी घुले, स्वाति मालवदकर, अपर्णा ससाणे, काकू वाडकर, अनीता देशमाने, ज्योति भोसले, अंजलि सोहा, सुशीला चौरे, प्रियंका ढम, नेहा कुंडेकर, ज्योति कुमार, मोनाली हिंगणे, नजमा शेख, आशा गिरमे, अंजली सोहा, गणेश डांगमाली, शैलेश ससाणे, दीपक चौधरी व स्मितसेवा फाउंडेशन    के सदस्यों का बहुमूल्य योगदान रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ