मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

संजय सपकाल द्वारा आयोजित ‘घरेलू गौरी गणपति सजावट’ प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

पहले चित्र में पुणे जिले के संपर्क प्रमुख सचिन अहिर को सम्मानित करते हुए संजय सपकाल, साथ में नगरसेवक नाना भानगिरे, विजय देशमुख और दूसरे चित्र में घरेलू गौरी गणपति सजावट प्रतियोगिता की   विजेताओं के साथ प्रतियोगिता के आयोजक संजय सपकाल, संगीता संजय सपकाल, जान मोहम्मद शेख, प्रा. विद्या होडे व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर, नवंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

शिवसेना हड़पसर विधानसभा मतदार संघ की ओर से हड़पसर विधानसभा मतदार संघ के गुट प्रमुख संघटक संजय सपकाल द्वारा हड़पसरगांव-सातववाडी प्रभाग क्रमांक 23 के लिए घरेलू गौरी गणपति सजावट प्रतियोगिता 2021 का आयोजन किया गया था। उक्त घरेलू गौरी गणपति सजावट प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह पुणे जिले के संपर्क प्रमुख सचिन अहिर की प्रमुख उपस्थिति में संजय सपकाल के जनसंपर्क कार्यालय में किया गया। 
इस अवसर पर यहां पुणे जिला प्रमुख विजय देशमुख, शहर प्रमुख संजय मोरे, गजानन थरकुडे, नगरसेवक नाना भानगिरे, उपशहर प्रमुख समीर तुपे, पुणे के गुट प्रमुख संघटक जान मोहम्मद शेख, हड़पसर विधानसभा प्रमुख राजेंद्र बाबर, विधानसभा समन्वयक तानाजी लोणकर, पश्चिम महाराष्ट्र सचिव सुनील जगताप, प्रशांत पोमण, संगीता संजय सपकाल, प्रा.विद्या संतोष होडे, सुरज कांबले, अजय सकपाल, कुणाल सपकाल, अर्पणा इंगले, धनश्री पाखरे, रेश्मा कोकाटे, मंगल क्षीरसागर, वेणू कदम, गौरी मोरे, विजया गणेश देशमुख, माधवी सुर्वे, शिल्पा होले, धनश्री सपकाल, ललिता सपकाल,  गणेश सपकाल, भाऊ माकर, माधवी माकर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
घरेलू गौरी गणपति सजावट प्रतियोगिता 2021 के पुरस्कार इस प्रकार थे- प्रथम पुरस्कार  3001/-, द्वितीय  2001/-, तृतीय  1001/- व उत्तेजनार्थ विजेता महिलाओं को पैठणी साड़ी प्रदान की गई। यह जानकरी प्रतियोगिता के आयोजक व  शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के गुट प्रमुख संघटक संजय सपकाल ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ