मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में तेज़ वर्षा की चेतावनी जारी की

 

मौसम विभाग ने अरब सागर पर हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में आज तेज वर्षा की चेतावनी जारी की है। निम्न दबाव का क्षेत्र भारतीय तट से आगे बढ़ रहा है, और राज्य में जोरदार बारिश की संभावना है। इसको देखते हुए महाराष्ट्र के रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अलग-अलग जगहों पर बिजली कड़कने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। मुंबई में क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने कहा है कि रायगढ़, पुणे, कोल्हापुर, सतारा और सांगली जिलों के भी कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

इस बीच, दिल्ली, मुम्‍बई और चेन्‍नई में बादल छाए रहेंगे। कोलकाता में आसमान साफ रहेगा। जम्‍मू और मुज़फ्फराबाद में धूप खिली रहेगी। श्रीनगर, लेह, गिलगित में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। न्‍यूनतम तापमान शून्‍य से छह डिग्री नीचे और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ