मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अगले वर्ष अंडर-19 विश्‍वकप के लिए भारतीय टीम की घोषणा की

     भारत ने कल अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। यह प्रतियोगिता अगले महीने वेस्टइंडीज में 14 जनवरी से 5 फरवरी तक आयोजित की जाएगी।
    BCCI ने रविवार को 14 जनवरी से शुरू होने वाले अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए 17 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया। दिल्ली के रहने वाले 19 साल के यश ढुल टीम के कप्तान होंगे। एस.के. रशीद उपकप्तान बनाए गए हैं। अंडर-19 वर्ल्ड कप 14 जनवरी से 5 फरवरी 2022 तक वेस्टइंडीज में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के 14वें संस्करण में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। 48 मैच खेले जाएंगे।
टीम इंडिया चार बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत चुकी है। अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का इतिहास शानदार है। साल 2000 में भारत ने श्रीलंका, 2008 में मलेशिया, 2012 में ऑस्ट्रेलिया और 2018 में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता था। चार बार चैम्पियन बनने के अलावा भारतीय टीम 3 बार रनर-अप भी रह चुकी है।
अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल
  • पहला मैच : 15 जनवरी VS साउथ अफ्रीका
  • दूसरा मैच : 19 जनवरी VS आयरलैंड
  • तीसरा मैच : 22 जनवरी VS यूगांडा
कौन-कौन सी टीमें किस ग्रुप में है
ग्रुप ए – बांग्लादेश, इंग्लैंड, कनाडा, संयुक्त अरब अमीरात, 
ग्रुप बी – भारत, आयरलैंड, दक्षिण अफ्रीका, युगांडा 
ग्रुप सी – अफगानिस्तान, पाकिस्तान, पापुआ न्यू गिनी, जिम्बाब्वे, 
ग्रुप डी – ऑस्ट्रेलिया, स्कॉटलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज।
पूरी टीम इस प्रकार है-
यश ढुल (कप्तान), हरनूर सिंह, अंगक्रिश रघुवंशी, एस.के. रशीद (उपकप्तान), निशांत सिंधु, अनीश्वर गौतम, दिनेश बाना (विकेटकीपर), आराध्य यादव (विकेटकीपर), राज अंगद बावा, मानव पारख, कौशल तांबे, आरएस हैंगरगेकर, वासु वत्स, विक्की ओस्तवाल, रविकुमार, गर्व सांग।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ