-बुनियादी ढांचे का मजबूतीकरण।
-अप्रैल से नवंबर तक 47.84 मिलियन टन का पहली बार अब तक का सबसे अधिक माल लदान।
-अप्रैल से नवंबर तक पार्सल से अब तक की सबसे अधिक 200.77 करोड़ रुपए की कमाई।
-अप्रैल से नवंबर तक 123.31 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे अधिक टिकट चेकिंग अर्जन।
-मध्य रेल ने अपने ग्राहकों और यात्रियों की यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए कई पहल की हैं, अपने बुनियादी ढांचे को मजबूत किया है और विभिन्न उपायों को अंजाम दिया है।
-इस वर्ष सामान्य रूप से बुनियादी ढांचे के कार्यों में सुधार एवं कोविड-19 के विरुद्ध लड़ाई और विशेष रूप से यात्री सुविधाओं को बढ़ाने पर अधिक जोर दिया गया था।
-कोविड -19 महामारी के कारण, सेवाएं धीरे-धीरे फिर से शुरू हुईं और वर्तमान में मुंबई मंडल पर सभी उपनगरीय सेवाएं पर चल रही हैं और लंबी दूरी की ट्रेनों को लगभग पूर्व-कोविड स्तर पर बहाल कर दिया गया है।
माल ढुलाई प्रदर्शन
-मध्य रेल द्वारा दिसंबर 2021 में किसी भी माह की तुलना में अब तक का सबसे अच्छा माल लदान हासिल करने में सफल रहा है । दिसंबर 2021 के महीने में अब तक 60 लाख टन लदान किया जा चुका है।
-वर्ष 2021 में जनवरी से दिसंबर (अब तक) किसान रेल की 770 सेवाएं चलीं और किसान रेल की शुरुआत होने के बाद अब तक 886 सेवाओं का परिचालन किया जा चुका है।
विजन 2022
-नेरल-माथेरान लाइट रेलवे पर बुनियादी ढांचे का उन्नयन।
-एफओबी, लिफ्ट, एस्केलेटर आदि में वृद्धि।
-वातानुकूलित उपनगरी सेवाओं मे वृद्धि।
-डेक्कन क्वीन एक्सप्रेस नये एलएचबी रेक के साथ।
-जेजुरी-शेनोली (158 आरकेएम), कुर्डूवाड़ी -लातूर (190 आरकेएम), मोहोल-दुधनी (91 आरकेएम) और लोनंद-फलटन (26 आरकेएम) का विद्युतीकरण नए वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य है।
वर्ष 2021 के दौरान मध्य रेल की कुछ मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं :
उपनगरीय सेवाएं
-44 अंधेरी सेवाओं का गोरेगांव से/तक विस्तार (गोरेगांव से और तक सभी अंधेरी सेवाओं का विस्तार)।
-चौथे कॉरिडोर पर सुबह के व्यस्त समय में सेवाओं में वृद्धि।
-हार्बर लाइन पर 12 एसी ईएमयू सेवाओं की शुरुआत।
गैर-उपनगरीय सेवाएं
-चालीसगांव-धुले खंड पर मेमू सेवाएं।
-वर्ष 2021 में 12 रेक (6 ट्रेनें) को एलएचबी रेक में परिवर्तित किया गया।
-1054 ट्रिप के लिए विभिन्न ट्रेनों में 166 अतिरिक्त कोच (एसी-3 टियर, स्लीपर और सामान्य द्वितीय श्रेणी) संलग्न किए गए।
-गर्मी की छुट्टियों, त्योहारों की छुट्टियों आदि जैसे विभिन्न अवसरों पर 1742 विशेष ट्रेनें चलाई गईं।
-सीएसएमटी-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस को गति में वृद्धि और ग्वालियर में अतिरिक्त हाल्ट का प्रावधान; दिनांक 19.1.2021 से दैनिक ट्रेन के रूप में चलाई गई।
-यूटीएस मोबाइल ऐप-सीजन टिकट/यात्रा टिकट जारी करने हेतु ,यूनिवर्सल पास जारी करने के लिए राज्य सरकार के पोर्टल से लिंक है, जिसने वैक्सीन की दोनों खुराकें प्राप्त की हैं और दूसरी खुराक लेने के बाद 14 दिन बीत चुके हैं की पुष्टि होती है।
-सीएसएमटी पर नई थीम आधारित कलर सूचना बोर्ड।
-कोपर और अंबरनाथ स्टेशनों पर नया होम प्लेटफॉर्म।
-ऊपरी पैदल पुल (एफओबी) - वर्ष 2021 के दौरान 13 एफओबी प्रदान किए गए।
-मध्य रेल पर 319 एफओबी हैं।
-मध्य रेल पर 125 एस्केलेटर हैं।
-एस्केलेटर- मुंबई मंडल में 5 ट्विन एस्केलेटर हैं।
-मध्य रेल पर लिफ्ट - 86।
-वाई-फाई-वर्तमान में मध्य रेल के 379 स्टेशनों पर वाई-फाई सुविधा है।
-जीटीबी नगर और लोकमान्य तिलक टर्मिनस में नए शौचालय।
-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर ब्रेल स्पर्शनीय मानचित्र।
-मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस और पुणे-मुंबई डेक्कन क्वीन में विस्टाडोम कोच।
-पुणे में हड़पसर टर्मिनल शुरू हुआ।
-सीएसएमटी में एक्सीक्यूटिव प्रतीक्षालय।
-स्टेशनों पर सामान्य जानकारी के लिए यात्री ऐप।
-सीएसएमटी पर डिजिटल क्लोक रूम।
-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में रेस्टोरेंट आन व्हील्स आरम्भ किया गया। मुंबई मंडल के लोकमान्य तिलक टर्मिनस, कल्याण, नेरल, लोनावला और इगतपुरी और मध्य रेल के अन्य मंडलों में नागपुर, आकुर्डी , बारामती, चिंचवाड़ और मिरज स्टेशनों पर इस तरह की योजना है।
-मुंबई मंडल में 3450 सीसीटीवी सहित अब तक स्टेशनों पर कुल 4687 लगाए गए हैं।
-37 उपनगरीय रेक के 200 महिला डिब्बों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
-उपनगरीय महिला यात्रियों के लिए स्मार्ट सहेली ऐप।
-अकेले यात्रा करने वाली लंबी दूरी की महिला यात्रियों के लिए मेरी सहेली ऐप।
-रणनीतिक स्थानों पर मोटर चालित inflatable नावों के साथ रेलवे बाढ़ राहत दल।
-कल्याण में नए रोड ओवर ब्रिज का निर्माण।
-हैकॉक रोड ओवर ब्रिज के लिए गर्डरों का शुभारंभ।
-मस्जिद और सैंडहर्स्ट रोड पर सूक्ष्म सुरंग विधि द्वारा जलमार्गों का विस्तार।
-दुधनी-होटगी विद्युतीकरण (दिनांक 22.6.2021 को आरम्भ)।
-वाशिम्बे-भलवनी विद्युतीकरण ( 26.33 किमी दिनांक 27.10.2021 को आरम्भ )।
-ढलगांव-कुर्डूवाड़ी विद्युतीकरण (136 टीकेएम)।
-शेनोली-मिरज विद्युतीकरण (101 टीकेएम)।
-तकारी-किर्लोस्करवाड़ी दोहरीकरण (दिनांक 9.07.2021 को आरम्भ )।
-अंबाले - राजेवाड़ी खंड का दोहरीकरण (दिनांक 20.6.2021 को सीआरएस निरीक्षण पूरा हुआ)।
-जलगांव-भदली 11.51 किमी भुसावल-जलगांव तीसरी लाइन।
-मध्य रेल की चार महिला हॉकी खिलाड़ी सुश्री वंदना कटारिया, सुश्री मोनिका मलिक, सुश्री सुशीला चानू पुखरामबम और सुश्री रजनी एतिमारपू ने टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया और चौथा स्थान हासिल किया, जिनमें से सुश्री मोनिका मलिक और सुश्री वंदना कटारिया को इस वर्ष अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
-सोलापुर, पुणे, नागपुर, भुसावल और कल्याण में मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट शुरू किया गया।
-भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर मेमोरियल रेलवे अस्पताल, भायखला में अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली (एचएमआईएस) लागू की गई।
-90% से अधिक कर्मचारियों का टीकाकरण।
-दिनांक 19.3.2021 को मध्य रेल के पुणे मंडल द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन अंतर्राष्ट्रीय मानव संसाधन शिखर सम्मेलन।
अन्य
-भारतीय रेलवे में पहली बार सभी महिला दल (टीम) ने कैरिज और वैगन डिपो, कल्याण में मालगाड़ी के रेक की जांच शुरू की।
-श्री मयूर शेल्के, पॉइंट्समैन, वांगनी में तेज रफ्तार ट्रेन के सामने अपनी जान को खतरे में डालकर पटरी पर गिरे छह साल के बच्चे को बचाने में सफल हुए।
-कलंबोली यार्ड में वैगनों पर टैंकरों को लोड करने के लिए 48 घंटे में रैंप का निर्माण किया गया। मुंबई से 16 ऑक्सीजन स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया।
-वाडीबंदर में स्वचालित कोच वाशिंग प्लांट।
-लोनावला, बडनेरा, डॉकयार्ड रोड, गैगांव, शिवड़ी और आलंदी स्टेशनों पर ट्रेनों के संचालन के लिए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग।
-माटुंगा कारखाना में रखरखाव के बाद 100वां एलएचबी कोच शुरू किया गया।
-सीएसएमटी आईजीबीसी गोल्ड प्रमाणन प्राप्त करने वाला महाराष्ट्र का पहला रेलवे स्टेशन बन गया। सोलापुर रेलवे स्टेशन को आईजीबीसी गोल्ड सर्टिफिकेशन भी मिला है।
-सीएसएमटी में हर्बल गार्डन।
-मध्य रेल ने उन्नत सुविधाओं और साइड एंट्री के साथ ऑटोमोबाइल की लोडिंग के लिए प्रोटोटाइप कोच विकसित किया।
-रेलवे अस्पताल कल्याण को एनईसीए से अस्पताल के क्षेत्र में योग्यता का प्रमाण पत्र मिला है।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।
0 टिप्पणियाँ