पुणे, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
सोलापुर मंडल के दौंड-कुर्डूवाड़ी रेलखंड पर ट्रैक डबलिंग, इलेक्ट्रिफिकेशन आदि तकनीकी कार्यों के लिए ब्लॉक लेने के कारण दिनांक 11, 13, 16, 18 तथा 20 दिसंबर को हैदराबाद से हड़पसर के लिए चलनेवाली गाड़ी संख्या 17014 हैदराबाद-हड़पसर एक्सप्रेस कुर्डूवाडी में शॉर्ट टर्मिनेट की जायेगी अर्थात यह गाड़ी कुर्डूवाडी-हड़पसर के बीच रद्द रहेगी। इसी प्रकार दिनांक 12, 14, 17, 19 तथा 21 दिसंबर को हड़पसर से हैदराबाद के लिए रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 17013 हड़पसर-हैदराबाद एक्सप्रेस कुर्डूवाडी से हैदराबाद के लिए रवाना की जाएगी अर्थात यह गाड़ी हड़पसर-कुर्डूवाडी के बीच रद्द रहेगी। यात्री कृपया नोट करें। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ