मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मानवतावादी संघटना की मानसिक व आर्थिक सहयोग की पहल मनोबल बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण साबित हुई : प्रा. अशोक बालगुडे

    मानवतावादी समाजेसवा संघटना के आजीवन सदस्य स्वर्गीय विजय चव्हाण व वसंत धोंगडे को उनके सामाजिक कार्यों के लिए उनके परिवारों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

हड़पसर, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

कोरोना महामारी में समाज के प्रति प्रतिबद्धता बनाए रखते हुए चिकित्सक, पुलिस और सामाजिक संगठनों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अवधि में    मानवतावादी संघटना की मानसिक व आर्थिक सहयोग की पहल मनोबल बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण साबित हुई है। यह विचार वरिष्ठ पत्रकार प्रा. अशोक बालगुडे ने व्यक्त किए।
मानवतावादी समाजेसवा संघटना की सर्वसाधारण सभा हाल ही में सम्पन्न हुई, तब प्रमुख अतिथि के रूप में वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां मानवतावादी समाजेसवा संघटना के संस्थापक अध्यक्ष गफ्फार खान, सचिव अशोक जाधव, कार्याध्यक्ष अरविंद पिल्ले, उपाध्यक्ष प्रकाश रावलकर, कोषाध्यक्ष सईद शेख, लेखापाल श्रीनिवास नंबियार, मोहम्मदशा भंडारी, बालू गोरे, उस्मानाबाद जिले के गटशिक्षणाधिकारी सुनील गायकवाड, पद्माकर बांडे, सतीश चांदेकर, सुरेश इथापे, अनिल जांभेकर, अनिल वाघमारे, जनार्धन इंगले, रजनी दाणी, माधुरी गुजर, आय. एम. शेख, सुरेश इथापे आदि उपस्थित थे। 
इस अवसर पर सर्वसाधारण सभा में मानवतावादी समाजेसवा संघटना के आजीवन सदस्य स्वर्गीय विजय चव्हाण व वसंत धोंगडे को उनके सामाजिक कार्यों के लिए उनके परिवारों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही नामदेव जाधव, विजय वैराट, बालू गोरे, दत्तात्रय भोसले व संजय वाघमारे को भी विशेष रूप से शाल, श्रीफल देकर    उपस्थित अतिथिगणों के शुभ हाथों सम्मानित किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ