पूर्व नगरसेवक फारुक इनामदार द्वारा जानकारी
हड़पसर, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केन्द्रीय कृषिमंत्री शरदचंद्र पवार के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पूर्व नगरसेवक फारुक इनामदार व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के युवा नेता सूफियान इनामदार की पहल पर प्रभाग क्रमांक 24 व प्रभाग क्रमांक 26 की जनता की सेवा में विशेष कोविड टीकाकरण शिविर का आयोजन सैयदनगर में किया गया, जिसे परिसर की जनता ने बहुत ही अच्छा प्रतिसाद दिया।
स्थानीय निवासियों ने कहा कि हमारे स्वास्थ्य की ओर विशेष रूप से ध्यान देकर विशेष कोविड टीकाकरण शिविर का आयोजन कर पूर्व नगरसेवक फारुक नाना इनामदार व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के युवा नेता सूफियान इनामदार ने हमें कोविड का सुरक्षा कवच दिया गया है, इसके लिए हम उनके तहेदिल से शुक्रगुजार हैं। कोविड संक्रमण की गंभीर परीस्थिति में वे हमारे साथ खड़े रहे हैं। यह भावना स्थानीय निवासियों ने व्यक्त की।
पहल के आयोजक पूर्व नगरसेवक फारुक इनामदार व युवा नेता सूफियान इनामदार ने कहा कि कोविड संक्रमण की गंभीरता को मद्देनजर रखते हुए पहल का कदम उठाया है। कोविड-19 के खिलाफ प्रभावी प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए टीका लगवाना महत्वपूर्ण है।
कोविड-19 से खुद को और दूसरों को बचाने के लिए आप कई कदम उठा सकते हैं और टीका लगवाना उनमें से एक प्रमुख है। इसके साथ ही चेहरे पर मास्क लगाना, दूसरों से दूरी बनाकर रखने और बार-बार हाथ धोते रहने आदि सावधानियों को जारी रखने की सलाह जो दी जा रही है उसका पालन करना चाहिए।
0 टिप्पणियाँ