केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज फिर इस बात को दोहराया कि मोदी सरकार सीबीआई समेत जांच करने वाली अन्य सभी संस्थानों की स्वतंत्रता और स्वायत्तता को बनाए रखने, उन्हें संरक्षित और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।सीबीआई निदेशक श्री सुबोध कुमार जायसवाल के अलावा केंद्रीय सतर्कता आयुक्त श्री सुरेश एन. पटेल, केंद्रीय सचिव डीओपीटी, श्री पीके त्रिपाठी, सीबीआई के विशेष निदेशक श्री प्रवीण सिन्हा समेत वरिष्ठ अधिकारीगण,विशिष्ट सेवा के लिए पुरस्कार प्राप्त करने वाले अधिकारी और उनके परिवार के सदस्य इस मौके पर मौजूद थे।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार और बेहिसाब धन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए, मोदी सरकार द्वारा पिछले 7 वर्षों के दौरान कई पहलें की गई हैं। उन्होंने कहा कि 26 मई, 2014 को प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के शीध्र बाद, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की पहली बैठक में काले धन का पता लगाने के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि 2014 के बाद से, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 में संशोधन, लोकपाल के पद की स्थापित और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए एसीसी (नियुक्ति संबंधी मंत्रिमंडलीय समिति) के निर्णयों समेत सभी सरकारी फैसलों को तत्काल सार्वजनिक करने सहित अनेक सुधार किए गए हैं। डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले वर्षों के दौरान 1500 से अधिक कानूनों को समाप्त कर विभिन्न नियमों और विनियमों को सरल बनाया गया है।
कुछ राज्यों द्वारा मामलों की जांच के लिए सीबीआई को दी गई सामान्य सहमति वापस लेने जबकि उनके अपने अनुकूल चयनात्मक सहमति देने का विशेषाधिकार बनाए रखने पर चिंता व्यक्त करते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने राज्य, समाज और राष्ट्र से इस बात पर व्यापक आत्मावलोकन करने का आग्रह किया कि क्या किसी राज्य में एक सत्तारूढ़ सरकार द्वारा जिस तरह के औचित्य का पालन किया जाना है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इन राज्य सरकारों को स्पष्ट करना चाहिए और यह बताना चाहिए कि वे सीबीआई पर भरोसा करते हैं या नहीं, अथवा क्या वे सीबीआई पर चयनात्मक ढंग से भरोसा करते हैं क्योंकि जो मामले उनके लिए अनुकूल होते हैं उनमें वे चयनात्मक ढंग से ही सहमति देते हैं।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने इन राज्य सरकारों से मामलों की जांच के लिए सीबीआई को दी जाने वाली सामान्य सहमति वापस लेने के निर्णय पर पुनर्विचार करने की अपील की। डॉ. सिंह ने याद दिलाया कि जनता के दबाव में राज्यों द्वारा कई मामले सीबीआई को भी भेजे जाते हैं जो यह दर्शाता है कि लोगों का सीबीआई पर अधिक भरोसा है। इसी तरह, न्यायपालिका द्वारा कई मौकों पर जटिल और जरूरी मामले भी सीबीआई को सौंपे जाते हैं।


श्री जायसवाल ने भारत की आजादी के 75वें वर्ष में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के संदर्भ में सीबीआई के ’विजन 75’ पर भी प्रकाश डालाl उन्होंने बताया कि सीबीआई ने आधुनिकीकरण, क्षमताओं के उन्नयन, जांच और निवारक सतर्कता के लिए उच्च मानक स्थापित करने और नए युग के अपराध से निपटने के लिए अत्याधुनिक क्षमताओं का लाभ उठाने एक व्यापक आंतरिक प्रक्रिया शुरू की है। डीसीबीआई ने कहा कि सीबीआई ने 75 प्रथाओं की पहचान की है, जिन्हें हतोत्साहित करने की आवश्यकता है ताकि संगठन की दक्षता को बढ़ाया जा सकेl डॉ. जितेंद्र सिंह ने सीबीआई के 47 अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किए और सम्मानित अधिकारियों से अपने सर्वोत्तम कौशल और प्रतिभा के साथ राष्ट्र की सेवा में खुद को फिर से समर्पित करने की अपील की।
0 टिप्पणियाँ