दादा-दादियों को ठंड से बचने के लिए बांटे गए शॉल
गंगातारा वृद्धाश्रम के वरिष्ठ नागरिकों को ठंड से बचने के लिए शॉल बांटते हुए संत गाडगेबाबा सामाजिक विकास संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष हरिभाऊ काले उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
संत गाडगेबाबा सामाजिक विकास संस्था की ओर से संत गाडगे बाबा पुण्यतिथि वडकीगांव में स्थित गंगातारा वृद्धाश्रम के वरिष्ठ नागरिकों के साथ मनाई गई। संस्था की ओर से गंगातारा वृद्धाश्रम के दादा-दादी को ठंड से बचने के लिए शॉल बांटे गए।
छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को पुष्पहार अर्पण करके, साथ ही संत गाडगे बाबा की प्रतिमा का पूजन संत गाडगेबाबा सामाजिक विकास संस्था के संस्थापक, अध्यक्ष व कार्यक्रम के मुख्य संयोजक हरिभाऊ काले ने करते हुए कार्यक्रम की शुरूआत की। महाप्रसाद के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर यहां महाराष्ट्र परीट (धोबी) सेवा मंडल की प्रदेश उपाध्यक्षा सुवर्णा सावर्डे, महिला जिला अध्यक्षा वर्षा दलवी, कार्याध्यक्षा संगीता ननवरे, गंगातारा वृद्धाश्रम की संस्थापिका अध्यक्षा नीता भोसले, सचिव लक्ष्मी माने, सहकार्य प्रतिष्ठान की महिला अध्यक्षा सुलभा सालुंके, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी कोथरूड विधानसभा मतदार संघ के महासचिव विलास सालुंके, प्राथमिक शिक्षक संघ हड़पसर विभाग महिला अध्यक्षा वर्षा उगलमोगले, संत गाडगेबाबा की प्रतिमा का पूजन संत गाडगेबाबा सामाजिक विकास संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष हरिभाऊ काले, कार्याध्यक्षा संगीता गवली, संचालक गोकुल दलवी, शुभांगी काले, अंजना काले, उज्वला काले, किरण खैरणार, अनिकेत काले, वसंत राक्षे, सोमनाथ काटकर, निरंजन पवार, उमेश काटकर, वैभव शिंदे, सायली काटकर, मोनिका पवार, मानसी काले, समिक्षा काले आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का सूत्र-संचालन हरिभाऊ काले ने किया।
0 टिप्पणियाँ