मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

जनता के हित के लिए लड़ूंगा पुणे मनपा का चुनाव : संजय जाधव

लोकनेता पद्मविभूषण शरदचंद्र पवार के जन्मदिन के अवसर पर आदर्श सरपंच संजय जाधव की ओर से 581 जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर, 151 परिवारों को गैस-चूल्हों का वितरण  किया गया।

हड़पसर, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

शादी की पत्रिका में नाम या घर के बाहर नाम का बोर्ड लगाने के लिए नहीं बल्कि आम जनता की परेशानियां, मुश्किलें हल करने के लिए चुनाव के मैदान में उतरकर आगामी पुणे महानगरपालिका का चुनाव लड़ूंगा। यह ऐलान हांडेवाडी-औताडेवाडी ग्राम पंचायत के पूर्व आदर्श सरपंच जनसेवक संजय जाधव ने किया है। 
लोकनेता पद्मविभूषण शरदचंद्र पवार के जन्मदिन के अवसर पर आदर्श सरपंच संजय जाधव की ओर से 581 जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर, 151 परिवारों को मुफ्त गैस-चूल्हा का वितरण व सर्वपक्षीय कार्यकर्ता समारोह का आयोजन किया गया था, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां पुरंदर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक संजय जगताप, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक चेतन तुपे की पत्नी सोनल तुपे, पुणे जिला नियोजन समिति के सदस्य निवृत्ति बांदल, जिला परिषद के सदस्य दत्ता झुरुंगे, सासवड नगर के उपाध्यक्ष संजय जगताप,  नगरसेवक आनंद आलकुंटे, पंचायत समिति के उपसभापति दिनकर हरपले, राहुल चोरघड़े, भरत झांबरे, दत्ता गायकवाड, लक्ष्मण बांदल, प्रज्ञा झांबरे, संजय हरपले, गोविंद हांडे, विलास शेवाले, बबनराव बांदल,       सागरराजे भोसले, महेंद्र शेवाले, हिम्मत हांडे, दत्तोबा बांदल,  राकेश झांबरे,  नानासाहब औताडे, सचिन निंबालकर, जितेंद्र तिवारी, गुलाब जगताप, सागर जगताप, दादा झांबरे,  हनुमंत जाधव, बालासाहब हांडे, श्रीकांत औताडे,  सोमनाथ सूर्वे, पप्पू बहिरट, रामदास न्हावले, स्वप्निल हांडे, बापू औताडे, शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के उपविभाग प्रमुख शाश्वत घुले, सागर होले, सुभाष बापू थिटे, दिलीप औताडे, दादा औताडे, दिलीप जगताप, सचिन हांडे, पप्पू हांडे, विकास हांडे, आनंद औताडे, विपिन औताडे, रामदास हांडे के साथ अन्य अतिथिगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे। सर्वपक्षीय कार्यकर्ता समारोह को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने हांडेवाडी-औताडेवाडी ग्राम पंचायत के पूर्व आदर्श सरपंच जनसेवक संजय जाधव द्वारा    किए गए ऐलान की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि आम जनता का पूरी तरह से समर्थन जनसेवक संजय जाधव को है, जनता जनार्दन उनके पीछे डटकर खड़ी रहने के कारण पुणे महानगरपालिका का चुनाव वे निश्चित रूप से जीतेंगे।
कार्यक्रम का सूत्र-संचालन युवक कांग्रेस पार्टी के हवेली के अध्यक्ष सूरज शेवाले ने किया। पहल को सफल बनाने के लिए तेजस हांडे, बंडू हांडे, स्वप्निल जाधव, चेतन जाधव, ज्ञानेश्वर आदेश हांडे, दीपक हांडे, शुभम हांडे, सुधीर जाधव, राहुल हांडे,  चंद्रकांत झांबरे, दत्ता होलकर ने अथक परिश्रम किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ