मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मध्य रेल के महाप्रबंधक अनिल कुमार लाहोटी द्वारा लोनावला-पुणे-दौंड खंड का किया गया वार्षिक निरीक्षण

मुंबई, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार लाहोटी ने दिनांक 03.12.2021 को पुणे मंडल के लोनावला-पुणे-दौंड खंड का वार्षिक निरीक्षण किया।  उन्होंने मुख्यालय से प्रमुख विभागाध्यक्षों के साथ विभिन्न यात्री सुविधाओं , परिचालन प्रणालियों के तकनीकी पहलुओं आदि का विस्तृत जायजा लिया।
श्री लाहोटी ने अपना निरीक्षण लोनावला और तालेगांव के बीच हाई स्पीड ट्रायल रन से शुरू किया। तालेगांव में उन्होंने स्टेशन, बुकिंग कार्यालय, सर्कुलेटिंग एरिया, वर्टिकल गार्डन और ट्रैक्शन सब-स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने सिगनल एवं दूरसंचार विभाग के नये लाइव प्रशिक्षण मॉड्यूल एवं मरम्मत केन्द्र का उद्घाटन किया। इसके पश्चात श्री लाहोटी ने देहु रोड और आकुर्डी स्टेशनों के बीच एक कर्व का तथा ट्रैकमेन यूनिट का निरीक्षण किया और उनसे बातचीत की। श्री लाहोटी ने एक एचआरएमएस पुस्तिका का भी विमोचन किया गया।
महाप्रबंधक श्री लाहोटी ने चिंचवड़ स्टेशन पर ओएचई डिपो एवं गैंग, वीडियो सर्विलेंस सिस्टम एवं इसकी केंद्रीकृत नेटवर्किंग, न्यू फुट ओवरब्रिज, ट्रैकमेन कैंपिंग कोच, गुड्स शेड, रेलवे कॉलोनी एवं एकीकृत विद्युत आपूर्ति कक्ष आदि का निरीक्षण किया।

उन्होंने चिंचवड़ स्टेशन पर ट्रैक मशीन रेस्ट रूम, कॉलोनी प्ले ग्राउंड का भी उद्घाटन किया।  श्री लाहोटी ने रेलवे सुरक्षा बल द्वारा प्रस्तुत डॉग शो की प्रशंसा की। चिंचवड़ में महाप्रबंधक एवं अन्य प्रमुख विभागाध्यक्षों ने वृक्षारोपण किया।
श्री लाहोटी ने वर्चुअल माध्यम से पुणे, शिवाजीनगर, खड़की और पिंपरी स्टेशनों पर रूफटॉप सौर ऊर्जा संयंत्रों का उद्घाटन किया।  श्री लाहोटी ने पुणे में संगम पुल और लोनी और उरुली स्टेशन के बीच लेवल क्रासिंग गेट नंबर 7 का गहन निरीक्षण किया।
श्री लाहोटी ने उरुली में यार्ड, रिले कक्ष, राजभाषा प्रदर्शनी एवं अभियांत्रिकी द्वारा तकनीकी प्रदर्शनी, फसाड सुधार कार्य आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय प्रश्न बैंक, टीए मॉड्यूल और केंद्रीकृत पास प्रणाली आदि का भी उद्घाटन किया। उन्होंने दूरसंचार ऐप के डेमो का भी अवलोकन किया।
श्री लाहोटी ने उरुली और पाटस के बीच स्पीड ट्रायल रन के दौरान संरक्षा संबंधी सर्कुलर और बुलेटिन का भी उद्घाटन किया।  इसके बाद श्री लाहोटी ने घोरपडी कोचिंग मेंटेनेंस कॉम्प्लेक्स का दौरा किया और सुसज्जित रनिंग रूम और आईटी सेल का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने जन प्रतिनिधियों सहित विभिन्न यात्री संघों, कर्मचारी संगठनों आदि से मुलाकात की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया। उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने प्रेस और मीडिया से भी बातचीत की।
निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक, पुणे मंडल, श्रीमती  रेणु शर्मा  तथा उनके साथ मुख्यालय से विभागाध्यक्ष एवं पुणे मंडल के शाखा अधिकारी उपस्थित थे। इस पूरे निरीक्षण के दौरान सभी कोविड -19 प्रोटोकॉल और एसओपी का पालन किया गया। यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ