मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मुंबई-चेन्नई त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस की फ्रीक्वेंसी में वृद्धि

मुंबई, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

मध्य रेल ने 22157/22158 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई-चेन्नई एग्मोर त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस की फ्रीक्वेंसी को 12.12.2021 से सीएसएमटी से और दिनांक 15.12.2021 से चेन्नई एग्मोर से बढ़ाकर दैनिक करने का निर्णय लिया है।
इस ट्रेन के हाल्ट, समय और संरचना में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
आरक्षण : ट्रेन संख्या 22157 में फ्रीक्वेंसी में वृद्धि वाले दिनों के लिए बुकिंग सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर 5.12.2021 से खुलेंगे।
उपरोक्त ट्रेन के हाल्ट एवं  समय  की  विस्तृत जानकारी के लिए, कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in
यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्डिंग, यात्रा और गंतव्य पर कोविड-19 से संबंधित सभी मानदंडों, एसओपी का पालन करें।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ