मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

वाइस एडमिरल तरुण सोबती, वीएसएम ने प्रोजेक्ट सीबर्ड के महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभाला

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic6J1D.JPG
    वाइस एडमिरल तरुण सोबतीवीएसएम ने 24 दिसंबर 2021 को वाइस एडमिरल पुनीत के बहलएवीएसएमवीएसएम से प्रोजेक्ट सीबर्ड/ एकीकृत मुख्यालयरक्षा मंत्रालय (नौसेना) के महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया।
    वाइस एडमिरल तरुण सोबती अपनी मौजूदा नियुक्ति से पहले पूर्वी बेड़े की कमान संभाल रहे थे और उन्हें 01 जुलाई 1988 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमीखडकवासला के 72वें कोर्स के पूर्व छात्र हैंऔर यहां पास आउट होने पर उन्हें राष्ट्रपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया था। उन्हें सी कैडेट ट्रेनिंग के दौरान 'बायनोक्युलर्स', मिडशिपमेन ट्रेनिंग के दौरान 'स्वॉर्ड ऑफ ऑनरऔर सब लेफ्टिनेंट कोर्स के दौरान पहले स्थान पर रहने के लिए एडमिरल आरडी कटारी ट्रॉफी से सम्मानित किया गया था। फ्लैग ऑफिसर एक नेविगेशन और डायरेक्शन विशेषज्ञ हैंजहां उन्होंने कोर्स में प्रथम स्थान प्राप्त किया और उन्हें सर्वश्रेष्ठ ऑल-राउंड ट्रेनी चुना गया।

    उन्होंने 2002-2003 के दौरान फ्रांस से कमांड एंड स्टाफ कोर्स और 2009-2010 में नेवल हायर कमांड कोर्स किया हैजहां उन्होंने बेस्ट ऑपरेशनल पेपर के लिए सीएनएस गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है।
    उनकी जलीय भूमिकाओं में वो आईएनएस कृपाण के नेविगेटिंग ऑफिसरआईएनएस मैसूर के कमिशनिंग नेविगेटिंग ऑफिसरआईएनएस विराट के डायरेक्शन ऑफिसरआईएनएस दिल्ली के कार्यकारी अधिकारी रहे हैं। फ्लैग ऑफिसर ने आईएनएस निशंकआईएनएस कोरा की कमान संभाली है और आईएनएस कोलकाता के कमीशनिंग कमांडिंग ऑफिसर थे।
    उनके अन्य महत्वपूर्ण स्टाफ अपॉइंटमेंट्स में इंस्ट्रक्टरप्रोजेक्ट -15 प्रशिक्षण टीमजॉइंट डायरेक्टर स्टाफ रिक्वायरमेंट्स और नौसेना मुख्यालय में कार्मिक विभाग के जॉइंट डायरेक्टर तथा लोकल वर्कअप टीम (ईस्ट) में कैप्टन वर्क अपभारतीय दूतावास में नेवल अटैशेमॉस्को डिप्टी कमांडेंट और भारतीय नौसेना अकादमीएझिमाला में मुख्य प्रशिक्षक जैसी भूमिकाएं शामिल हैं।

  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ