पुणे, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
दुर्घटनाग्रस्त यात्री गाड़ी में बचाव एवं राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से तथा तत्परता, सजगता से कर यात्रियों को मदद पहुँचाने के बारे में एक मॉक ड्रिल अभ्यास का सफल आयोजन पुणे रेल मंडल द्वारा सोमवार को किया गया।
पुणे रेल मंडल के पुणे-लोनावला रेलमार्ग के बेगडेवाड़ी स्टेशन पर मुंबई-तिरुपति तीर्थयात्री गाड़ी का एक रेल डिब्बा दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना स्टेशन मास्टर द्वारा प्राप्त होने के पश्चात् रेलवे कण्ट्रोल ऑफिस के माध्यम से सभी संबंधित विभागों को तुरंत सूचित किया गया तथा पुणे स्टेशन से दुर्घटना राहत गाड़ी, मेडिकल रिलीफ ट्रेन दुर्घटना स्थल की ओर बिना देरी किए रवाना की गई।

मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा, अपर मंडल रेल मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रकाश उपाध्याय, मेडिकल टीम, कर्मचारियों के दल, रेलवे के अन्य अधिकारीगण एवं रेल सुरक्षा बल के साथ दुर्घटना स्थल पर जल्द ही पहुँच गए तथा राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किए। दुर्घटना की सूचना एनडीआरएफ (नेशनल डिजास्टर रेस्पोंस फ़ोर्स), एमसीओ, तथा राज्य सरकार के स्थानीय प्रशासन, पुलिस, चिकित्सा विभाग को भी दी गई थी, वे भी बिना विलम्ब किए अपने दल बल के साथ राहत और बचाव कार्य के लिए जुट गए। फंसे हुए यात्रियों को विभिन्न उपकरणों आदि की मदद से दुर्घटना राहत कर्मचारियों एवं एनडीआरएफ द्वारा बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची रेलवे मेडिकल टीम ने घायल यात्रियों का जरुरी प्राथमिक उपचार कर राज्य सरकार के द्वारा आयी एम्बूलेंस के माध्यम से उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया।
राहत और बचाव कार्य के दौरान एनडीआरएफ के उप कमाडंट प्रमोद कुमार यादव, एमसीओ के कर्नल वरूण लुथरा, मुख्यालय से आए डिप्टी चीफ सेफ्टी अधिकारी श्री के.पी. कृष्णन, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर विजयसिंह दडस, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर जे. पी. मिश्रा, मंडल सेफ्टी अधिकारी देवेंद्र कुमार,पुणे रेलवे अस्पताल की अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीमती नीति आहूजा, डॉ. नवीनकुमार, सहायक मंडल सेफ्टी अधिकारी आर. के. लादे आदि उपस्थित थे।
मध्य रेल के प्रिंसिपल चीफ सेफ्टी ऑफिसर आलोक सिंह, मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा तथा कर्नल वरूण लुथरा ने मॉक ड्रिल के दौरान सभी विभागों द्वारा की गई तुरंत कार्रवाई के लिए उनकी सराहना की।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ