लोककल्याण विद्यार्थी दत्तक योजना वर्ष के लाभार्थी छात्र ओंकार भोरे को साइकिल व शैक्षणिक सामग्री का वितरण करते हुए प्रतिष्ठान के अध्यक्ष राजाभाऊ होले व साथ में अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन का साधन है। इस दृष्टि से लोककल्याण प्रतिष्ठान सामाजिक दृष्टि से समाज उपयोगी कार्य करते हुए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बुद्धिमान, जरूरतमंद, नवोदित छात्रों को अपनाकर शिक्षा की धारा में लाने का काम कर रहा है। यह विचार लोककल्याण प्रतिष्ठान के अध्यक्ष राजाभाऊ होले ने व्यक्त किए।
लोककल्याण प्रतिष्ठान द्वारा वर्ष 2011 से लोककल्याण विद्यार्थी दत्तक योजना लागू की गई है। वर्ष 2021-22 शैक्षणिक वर्ष के लिए छात्रों को साइकिल, शिक्षा की फीस, सामग्री, पाठ्य पुस्तक आदि का वितरण किया गया, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां लोककल्याण प्रतिष्ठान के कार्याध्यक्ष हरिश्चंद्र कुलकर्णी, सचिव विनोद सातव, सह कोषाध्यक्ष प्रभाकर शिंदे, कार्यकारिणी सदस्य राजाराम गायकवाड, जनार्दन चव्हाण, राहुल कुचेकर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
लोककल्याण विद्यार्थी दत्तक योजना वर्ष 2021-22 शैक्षणिक वर्ष के लिए ओंकार भोरे (कक्षा 11वीं साइन्स, अण्णासाहेब मगर महाविद्यालय), अस्लिता पलशीकर (कक्षा 11वीं साइन्स, आकुताई कल्याणी जू. कॉलेज), वैष्णवी पालीवाल (एस. वाय. बी. कॉम., अण्णासाहेब मगर महाविद्यालय), अथर्व सातव (टी. वाय. बी. कॉम. अण्णासाहेब मगर महाविद्यालय) को लाभ मिला है।
कार्यक्रम का प्रास्ताविक पांडुरंग शेंडे और सूत्र-संचालन सुभाष कदम ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वैशाली होले, कल्पना भामे, योगिता पालीवाल, स्वरांजलि होले आदि ने परिश्रम किया।
0 टिप्पणियाँ