अल्फा ओमेगा ख्रिश्चन महासंघ द्वारा कोरोना योद्धा सम्मानित
कोविड योद्धा का सम्मान करते हुए अल्फा ओमेगा ख्रिश्चन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष जयराज शिंदे उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, दिसंबर ( ह.ए. प्रतिनिधि)
कोरोना योद्धाओं को प्रणाम करना सभी देशवासियों की नैतिक जिम्मेदारी है क्योंकि उनके द्वारा जारी कार्य काबिले तारीफ हैं, वे कोरोना के खिलाफ लड़ते हुए पूरे देश पर आए संकट से हमारी रक्षा कर रहे हैं। हम सलाम करते हैं स्वास्थ्यकर्मी, पुलिस प्रशासन और दैनिक जीवन से जुड़ी चीजों की आपूर्ति करानेवाले लोगों की, जिन्होंने संकटकाल में हमें सुरक्षित रखा है। यह विचार अल्फा ओमेगा ख्रिश्चन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष जयराज शिंदे ने व्यक्त किए।
अल्फा ओमेगा ख्रिश्चन महासंघ द्वारा आयोजित किए गए कोविड योद्धाओं का सम्मान व क्षितीजा पलीकडचे ब्रदर अविनाश होलकर को हाल ही में मधुर गीतों का भावभीनी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस सम्मान समारोह में आध्यात्मिक, सामाजिक, वैद्यकीय क्षेत्र के 150 कर्तव्यनिष्ठ कोविड योद्धाओं का सम्मान पुणे धर्मप्रांत के बिशप रेव्ह. थॉमस डाबरे व अल्फा ओमेगा ख्रिश्चन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष जयराज शिंदे के शुभ हाथों किया गया, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां बिशप सैम्यूएल साखरपेकर, उद्योगपति विश्वास दलवी, शिरीष हिवाले, नगरसेविका अश्विनी लांडगे, डैनियल लांडगे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मायकल साठे, कांग्रेस पार्टी के आशीष जाधव, पिंपरी चिंचवड पुलिस आयुक्तालय विधि अधिकारी प्रसाद सांगले, वरिष्ठ संगीतकार अंजन रणदिवे व ईसाई समुदाय की प्रमुख हस्तियां उपस्थित थीं। पुणे धर्मप्रांत के बिशप रेव्ह. थॉमस डाबरे ने अपने विचार व्यक्त किए।
क्षितीजा पलीकडचे ब्रदर अविनाश होलकर को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए गीते प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में प्रख्यात गायक संगीता गोडे, प्रेरणा दलवी, जयंत जाधव, पास्टर येसूदास सायना, पेत्रस काले व रजत लोंढे ने गीत प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अल्फा ओमेगा ख्रिश्चन महासंघ के राज्य संघटक नितिन गोर्डे, पुणे जिला अध्यक्ष रितेश गोर्डे, राज्य उपाध्यक्ष विल्यम चंदनशिव, सचिव सुधीर पाडले, पुणे शहर अध्यक्ष एन्थोनी वाकडे, जेरी फ्रान्सिस, संतोष शेलार, युवा अध्यक्ष अभिजीत केदारी, मीडिया अध्यक्ष कुशल सोज्वल ने अथक परिश्रम किया।
0 टिप्पणियाँ