मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे और जबलपुर के बीच साप्ताहिक स्पेशल का विस्तार

मुंबई, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि) 

रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए पुणे और जबलपुर के बीच पूरी तरह से आरक्षित साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेनों के परिचालन को नीचे दिए गए विवरण के अनुसार बढ़ाने का निर्णय लिया है...:
02131 पुणे-जबलपुर सुपरफास्ट स्पेशल अब दिनांक 10.01.2022 तक चलेगी।
02132 जबलपुर-पुणे सुपरफास्ट स्पेशल अब दिनांक 09.01.2022 तक चलेगी।
समय, कंपोजिशन और हॉल्ट आदि में कोई बदलाव नहीं है।
आरक्षण : पूर्णत: आरक्षित विशेष गाड़ी संख्या 02131 की विस्तारित ट्रिप्स के लिए बुकिंग दिनांक 25.12.2021 को सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्रों तथा वेबसाइट www.irctc.co.in पर प्रारंभ होगी।
इस विशेष ट्रेन के हाल्ट एवं समय की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in देखें या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही बोर्डिंग, यात्रा और गंतव्य पर सभी मानदंडों, कोविड-19 से संबंधित एसओपी का पालन करते हुए इस विशेष ट्रेन में चढ़ने की अनुमति है।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ