मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय में चालान एवं शुल्क भुगतान की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध हो

शिवसेना के उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर द्वारा मांग
हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक आयुक्त प्रसाद काटकर को मांग का निवेदन देते हुए शिवसेना के उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर साथ में विभागप्रमुख प्रशांत पोमण व शिवसैनिक मयुर फडतरे उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय में एक ही स्थान पर सेप्टिक टैंक के माध्यम से गंदगी (मैला) उठाने के लिए चालान शुल्क के भुगतान की व्यवस्था शुरू की जाये। यह मांग शिवसेना के उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर ने हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक आयुक्त प्रसाद काटकर से निवेदन देकर की है। इस अवसर पर यहां विभागप्रमुख प्रशांत पोमण, शिवसैनिक मयुर फडतरे, अनिल धायगुडे आदि उपस्थित थे। 
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए शिवसेना के उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर ने कहा कि नागरिकों को हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय में आकर 175 रुपयों का चालान बनाकर उस चालान का शुल्क अदा करने के लिए उन्हें महानगरपालिका की मुख्य इमारत, शिवाजीनगर जाना पड़ता है, साथ ही अदा किया हुआ चालान लेकर फिर से हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय में आकर जमा करना पड़ता है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाती हैं। इस बीच नागरिकों का पूरा दिन बीत जाता है और 175 रुपये का भुगतान करने के लिए परिवहन लागत 200 रुपये का आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है। 
अंत में उन्होंने कहा कि नागरिकों को आर्थिक तंगी के बिना और दिन बर्बाद न हो इस हेतु हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय में चालान एवं शुल्क भुगतान की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध हो तो अच्छा होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ