समाजसेविका नीता भोसले को ‘भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सेवाश्री पुरस्कार’ से सम्मानित करते हुए डॉ. एस. पी. सुमांशकर व पूर्व सांस्कृतिक मंत्री बबनराव घोलप उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
समाजसेविका नीता भोसले को भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सेवाश्री पुरस्कार से हाल ही में पुरस्कृत किया गया है। नीता भोसले को अकादमी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस. पी. सुमांशकर व पूर्व सांस्कृतिक मंत्री बबनराव घोलप के शुभ हाथों पुरस्कार प्रदान किया गया है।
वडकीगांव (ता. हवेली) में स्थित गंगातारा वृद्धाश्रम की संस्थापिका अध्यक्षा नीता भोसले को उनके द्वारा जारी सामाजिक कार्यों को मद्देनजर रखते हुए ‘भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सेवाश्री पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। दिल्ली में आयोजित किए गए भारतीय दलित साहित्य सम्मेलन में उन्हे पुरस्कृत किया गया है।
पुरस्कार का जवाब देते हुए नीता भोसले ने कहा कि फल की उम्मीद किए बिना सामाजिक कार्य करने का संकल्प लिया है। निराश्रित बुजुर्गों को आधार देते हुए उन्हें उनके अंतिम जीवन में खुशी के दिन देने की कोशिश कर रही हूं। निराश्रितों का आशीर्वाद मेरे लिए बहुमूल्य पुरस्कार का प्रतिफल है।
0 टिप्पणियाँ