पुणे, जनवरी (जिमाका)
दो बार के डिफेंडिंग चैम्पियन जापान ने एएफसी विमेंस एशियन कप इंडिया 2022 में विजयी आगाज करते हुए शुक्रवार को ग्रुप-सी मुकाबले में म्यांमार को 5-0 से हरा दिया।
फुतोशी इकेदा की टीम के लिए रिको यूएकी ने 22वें, हिराको नाओमोतो ने 53वें, यूई नारूमिया ने 70वें और यूई हाशेगावा ने 47वें और 92वें मिनट में गोल किए।
मैच शुरू होने की सीटी बजने के साथ ही जापानी टीम ने अपना क्लास दिखाना शुरू किया। यूएकी ने शुरुआती हेडर पर विरोधी टीम को डराया जबकि तानाका का कुछ समय बाद ही किया गया प्रयास पोस्ट से टकराकर लौट गया। जापानी टीम ने हालांकि 22वें मिनट में बोबो अंग की म्यांमार टीम के डिफेंस का किला भेद दिया। गोलकीपर अयाका यामाशिता ने राइट फ्लैंक पर युई हाशेगावा के लिए गेंद दिया। यूएकी उस समय तक म्यांमार के बाक्स एरिया में पहुंच गई थीं और उन्हें कोई खिलाड़ी गार्ड भी नहीं कर रहा था। यूएकी ने यूई के शानदार क्रॉस पर हेडर के जरिए गोल कर अपनी टीम को आगे कर दिया। कुछ मिनट बाद ही तानाका के पास जापान के लिए दूसरा गोल करने का मौका था, लेकिन मे जिनन्वे ने उनके प्रयास को नाकाम कर दिया। ब्रेक तक जापानी टीम 1-0 से आगे थी। ब्रेक के दो मिनट बाद हाशेगावा ने हालांकि गोल करते हुए जापान को 2-0 से आगे कर दिया। जापानी टीम ने यहां से अपना असल क्लास दिखाना शुरू कर दिया था। जापान के लिए हिनाता मियाज़ावा और वेस्ट हैम युनाइटेड की खिलाड़ी हाशेगावा लगातार मौके बना रही थीं। यह 24 साल की खिलाड़ी जल्द ही तीसरे गोल की करीब थी, लेकिन न्वे ने उनके प्रयास को फिर नाकाम कर दिया। जापान ने हालांकि 53वें मिनट में तीसरी सफलता हासिल कर ली।
सब्सीट्यूट नाओमोतो ने हाशेगावा के एक फ्री किक पर टीम के लिए गोल किया। फुका नागानो ने भी अपनी टीम के लिए गोल करने का प्रयास किया, लेकिन गेंद क्रॉसबार से टकराकर लौट गई। न्वे ने काफी हद तक जापानी आक्रमण पंक्ति को रोके रखा, लेकिन खेल खत्म होने से 19 मिनट पहले नारूमिया ने अपनी टीम के लिए चौथा गोल कर ही दिया। बाद में इंजुरी टाइम में हाशेगावा ने न्वे के ऊपर से जानबूझकर गेंद को उड़ाते हुए अपनी टीम के लिए चौथा और अपना दूसरा गोल किया।
इस जीत ने जापान को सोमवार को वियतनाम के खिलाफ होने वाले अपने अगले मैच से पहले ग्रुप सी में मजबूत स्थिति में डाल दिया है, जबकि म्यांमार का अगला मुकाबला कोरिया गणराज्य से है।

0 टिप्पणियाँ