मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय हापकिडो बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया

हापकिडो बाक्सिंग विजेता खिलाड़ियों को समानित करते हुए विधायक अनिबल केनडी, साथ में दीपक सक्सेना, रवींद्र चोथवे, संतोष कुमार, मुथू केशवम, यू. नटराजन, राज वागदकर आदि उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं। पांडिचेरी स्थित राजीव गांधी क्रीड़ा संकुल में 11 वीं राष्ट्रीय हापकिडो बाक्सिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए पांडिचेरी विधानसभा के सभापति एम्बलम सेल्वम, साथ में यू. नटराजन, वलवन, रवींद्र चोथवे, अड्. राज वागदकर, दीपक सक्सेना आदि। पुरस्कार वितरण समारोह में विधायक अनिबल केनडी व पांडिचेरी साई के संचालक मुथू केशवम प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
पांडिचेरी, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)

पांडिचेरी में हाल ही में आयोजित की गई 11वीं राष्ट्रीय हापकिडो बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 10 राज्यों के 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया। 22 व 23 जनवरी 2022 को पांडिचेरी के उपलम स्थित राजीव गांधी क्रीड़ांगण में हापकिडो बॉक्सिंग राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन पांडिचेरी विधानसभा के सभापति एम्बलम सेल्वम द्वारा किया गया।
इस अवसर पर दक्षिण एशिया हापकिडो संघटन के अध्यक्ष रवींद्र चोथवे, हापकिडो बाक्सिंग एशिया महासंघ के महासचिव अड्. राज वागदकर, अखिल भारतीय हापकिडो बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष यू. नटराजन, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. जगन्नाथ शिंदे, महासचिव शब्बीर पठाण, उपाध्यक्ष संदोष कुमार, पांडिचेरी साई के संचालक मुथू केशवम, माध्यम समिति अध्यक्ष प्रभाकर ढगे, रेफरी समिति अध्यक्ष वलवन, कोषाध्यक्ष संतोष बसवंते, महाराष्ट्र हापकिडो बाक्सिंग संघटन के अध्यक्ष   प्रशांत पवार आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। 
हापकिडो बॉक्सिंग संघटना पांडिचेरी व राष्ट्रीय हापकिडो संघटना द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, पांडिचेरी, बिहार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। 72 स्वर्ण पदक व 72 रौप्य पदक वाली प्रतियोगिता में कुल 400 पुरुष व महिला खिलाड़ियों ने   भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र    से कुल 48 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें पीयूष कबीर, तेजस सरवदे (स्वर्ण पदक विजेता) का समावेश था। गोवा से कुल 11 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें निकिता सिंज, सूरज गावडे व वैष्णवी राजपूत और कर्नाटक से 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें के. यत्विक, आबनिक कुमार व बी. आर. सचिन का समावेश था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ