मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पक्षीय राजनीति को दरकिनार कर हड़पसर के विकास के लिए आगे आएं : पूर्व सांसद शिवाजीराव आढलराव पाटिल

कालेपडल स्थित शहीद सौरभ फराटे चौक व पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर चौक का सुशोभीकरण लोकार्पण समारोह संपन्न
शहीद सौरभ फराटे चौक के सुशोभीकरण का लोकार्पण करते हुए पूर्व सांसद शिवाजीदादा आढलराव पाटिल, साथ में नगरसेवक प्रमोद भानगिरे, विजय देशमुख, समीर तुपे, अभिमन्यु भानगिरे, उल्हास तुपे, संजय सपकाल, प्रा.विद्या होडे, सुप्रिया डालिंबकर व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

राजनीति को एक तरफ रखते हुए हड़पसर के विकास के लिए एक साथ आएं। राजनीति सिर्फ चुनाव के दौरान होनी चाहिए, अन्य समय में समाज के हित और विकास के लिए कार्य करना चाहिए। पक्षीय राजनीति को दरकिनार कर हड़पसर के विकास के लिए आगे आना चाहिए। यह विचार शिवसेना उपनेता व पूर्व सांसद शिवाजीदादा आढलराव पाटिल ने व्यक्त किये।
शिवसेना प्रमुख स्व. बालासाहब ठाकरे की जयंती के अवसर पर प्रभाग क्रमांक 26 शिवसेना के कार्यक्षम नगरसेवक प्रमोदनाना भानगिरे के प्रयास से मंजूर विकास कामों का उद्घाटन समारोह व कालेपडल स्थित शहीद सौरभ फराटे चौक व पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर चौक का सुशोभीकरण लोकार्पण पूर्व सांसद शिवाजीदादा आढलराव पाटिल के शुभ हाथों संपन्न हुआ, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां नगरसेवक प्रमोद भानगिरे, जिलाप्रमुख विजय देशमुख, उपशहर प्रमुख समीर तुपे, पुणे शहर संघटक जान मोहम्मद शेख, राजेंद्र बाबर, उल्हास तुपे, पुणे शहर महिला आघाडी उपशहर संघटिका प्रा.विद्या संतोष होडे, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के संघटक संजय बापू सपकाल, मनीष डालिंबकर, सुप्रिया डालिंबकर, एयर फोर्स के निवृत्त सैनिक जयंत डोफे, सोल्जर यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष तुषार कदम, देवेंद्र भाट, अभिमन्यु भानगिरे, सचिन तरवडे, गौरव गायकवाड, वैशाली काले, नूरजहाँ मुल्ला, राणी फरांदे, प्रवीण हिलगे, नाना बारगुले, संतोष जाधव, विश्वास पोल, सुधीरचंद्र जगताप, कमांडर जयंत ढोपे, विविध सोसाइटियों के निवासियों के साथ-साथ कालेपडल व परिसर के नागरिक व महिला प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे ने कहा कि मुझे खुशी है कि शिवसेना के माध्यम से इस क्षेत्र में करोड़ों रुपये के सार्वजनिक हित के विकास कार्य पूरे हो रहे हैं। विकास कार्यों में बाधा डालने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मैं पहले चुप रहता था पर अब आगे चुप नहीं बैठ सकता। अब किसी ने भी विकास कामों में बाधा डालने का प्रयास किया तो उसे अब करारा जवाब दूंगा।
कालेबोरेटनगरवासियों को 15 फरवरी तक पानी मिलेगा। इसके लिए महानगरपालिका के माध्यम से करोड़ों रुपयों की निधि लाई गई है और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ