मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

महाराष्ट्र एनसीसी निदेशालय देश में सर्वश्रेष्ठ : ‘प्रधानमंत्री बैनर’ के विजेता पृथ्वी पाटिल बने देश के सर्वश्रेष्ठ कैडेट

नई दिल्ली, जनवरी (डीजीआईपीआर टीम द्वारा)

महाराष्ट्र राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) निदेशालय ने प्रतिष्ठित ‘प्रधानमंत्री बैनर’ का खिताब जीता है और देश में सर्वश्रेष्ठ निदेशालय के रूप में सम्मानित किया गया है। पृथ्वी पाटिल एनसीसी की वायु सेना विंग के सर्वश्रेष्ठ कैडेट हैं, उन्हें सर्वोत्तम कैडेट का सम्मान प्राप्त हुआ। इन दोनों सम्मानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र को प्रदान किया।
प्रधानमंत्री ने यहां छावनी क्षेत्र के करियप्पा मैदान में आयोजित एनसीसी रैली में ‘प्रधानमंत्री बैनर’ के विजेताओं और उपविजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
कैडेट कैप्टन निकिता खोत और महाराष्ट्र एनसीसी निदेशालय के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल वाई.पी. खंडूरी और वरिष्ठ अवर अधिकारी सिद्धेश जाधव ने प्रधानमंत्री के हाथों ‘प्रधानमंत्री बैनर’ ग्रहण किया। देश में 17 एनसीसी निदेशालय के दिसंबर 2020 से नवंबर 2021 तक विभिन्न स्तरों पर उनके मूल्यांकन और इस साल 1 जनवरी से 28 जनवरी तक दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस शिविर में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर निदेशालय के मानद विजेता और उपविजेता को ‘प्रधानमंत्री बैनर’ से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र को विजेता और दिल्ली एनसीसी निदेशालय को उपविजेता के रूप में सम्मानित किया गया।
महाराष्ट्र एनसीसी निदेशालय को इससे पहले कुल 17 बार प्रधानमंत्री बैनर पुरस्कार मिल चुका है। हालांकि, पिछले सात सालों  से महाराष्ट्र उपविजेता या शीर्ष   तीन में रहा है। पिछले साल प्रधानमंत्री बैनर में महाराष्ट्र उपविजेता रहा था।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ