मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सैयदनगर गेट नंबर 7 बंद किए जाने के खिलाफ 15 जनवरी को रेल रोको जन आंदोलन : पूर्व नगरसेवक फारूक भाई इनामदार द्वारा ऐलान

सैयदनगर रेल गेट पर पूर्व नगरसेवक फारूक भाई इनामदार के नेतृत्व में संतप्त नागरिक रेल गेट बंद करने पर रेल प्रशासन का विरोध करते हुए उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क
सैयदनगर, जनवरी

रेल प्रशासन द्वारा स्थानीय नागरिकों के साथ धोखाधड़ी की गई है। रेल गेट बंद करने के कारण लाखों लोगों को उसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। फिलहाल की स्थिति पर गौर किया जाए तो नागरिकों को घूमकर यातायात करना पड़ रहा है, जिसके चलते समय के साथ-साथ उनकी गाड़ियों का पेट्रोल भी ज्यादा जा रहा है। उनके इस आर्थिक नुकसान के लिए रेल प्रशासन जिम्मेदार है। मरम्मत के नाम से बंद किए गेट पर अब तक कोई भी काम शुरू नहीं किया गया है, नागरिकों के साथ धोखाधड़ी करनेवाले रेल प्रशासन को इसका हम करारा जवाब देंगे।  रेल प्रशासन के खिलाफ जन आन्दोलन करेंगे और सैयदनगर रेल्वे गेट बंद करने की उनकी चाल को नाकामियाब करने के लिए 15 जनवरी को रेल रोको जनआंदोलन किया जाएगा। यह ऐलान पूर्व नगरसेवक फारूक भाई इनामदार ने किया है। 
रेल प्रशासन द्वारा सैयदनगर गेट नंबर 7 को बंद करने के कारण स्थानीय नागरिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए फारूक भाई इनामदार ने आगे बढ़ते हुए पहल की है। 
आगे बोलते हुए पूर्व नगरसेवक फारूक भाई इनामदार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ताधारियों ने सैयदनगर व कालेपडल के रेल मार्ग पर गलत जगहों पर भुयारी मार्ग के नाम से बस मोरी निकालकर यातायात व्यवस्था की ऐसी तैसी कर दी है। सैयदनगर गेट नंबर 7 को हमेशा के लिए बंद करने के लिए रेल प्रशासन नीति बना रहा है, लेकिन यहां जब तक भुयारी मार्ग तैयार किया नहीं जाता है तब तक यह रेल गेट शुरू रखें अन्यथा रेल प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाते हुए हमें जन आन्दोलन करना पड़ेगा। यह गेट बंद रखने के कारण यहां की स्थानीय नागरिकों को कितनी परेशानी होती है, इस ओर भी रेल प्रशासन को देखना चाहिए। यह रास्ता आगे चलकर आगे की बारावाड़ियों को मिलता है, उन ग्रामीणों के लिए यही रास्ता है जो हड़पसर से जोड़ता है और वही प्रभावित होने से वे क्या करेंगे।?
सैयदनगर गेट नंबर 7 पर रेलवे कार्य के लिए गेट बंद करने के लिए बोर्ड लगाकर पुणे रेल प्रशासन द्वारा फाटक बंद करने से नागरिकों को परेशानी हो रही है। इसके चलते संतप्त नागरिकों ने पूर्व नगरसेवक फारूक भाई इनामदार के नेतृत्व में रेल प्रशासन का विरोध किया और बयानबाजी व हस्ताक्षर का अभियान चलाया। इस अवसर पर मुनीर शेख, मीना थोरात, फिरोज नालबंद, बापूसाहब औताडे, बशीर तांबोली, ताज गलास, हसन शेख, भवर चौधरी, रघुनाथ थोरात, कादर शेख, उस्मान जमादार, फिरोज खान, अशपाक इनामदार, आयुब शेख के साथ परिसर की जनता अभियान में शामिल हुई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ