हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क
हड़पसर, जनवरी
रायगढ़ किले पर मदार मोर्चा जगह पर कुछ रंग भरने के साथ ही वहां चादरें बिछाकर प्रार्थनास्थल बनाने का प्रयास किया गया था, परंतु जागृत शिव प्रेमी की सतर्कता के कारण यह प्रकार जल्द ही ध्यान में आ गया। उस जगह पर ऐसा काम करनेवालों से हम अनुरोध करते हैं कि उन्हें ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए, जिससे समाज में दरार पैदा हो, कृपा करके ऐसा कृत्य न करें, अन्यथा शिवप्रेमियों के क्रोध का सामना करना पड़ेगा। यह चेतावनी संभाजी ब्रिगेड पुणे जिला अध्यक्ष उत्तम बापू कामठे ने दी है।
आगे बोलते हुए उत्तम बापू कामठे ने कहा है कि हमें देश के जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देना चाहिए। हमें समाज में दरार पैदा हो ऐसा बर्ताव या कोई भी कदम नहीं उठाना चाहिए। हमें समाज में दरार निर्माण होकर कोई अप्रिय घटना न हो इस हेतु जागृत होकर समाज में दरार निर्माण करनेवालों को ही सबक सिखाना चाहिए।
रायगढ़ किला छत्रपति शिवाजी महाराज व उनके मावलाओं के बलिदान से पावन हुआ किला है। हँसते हँसते जिन मावलाओं ने मौत को गले लगा लिया, अपने घरों पर तुलशी रखी, ऐसे मावलाओं के पावन पराक्रम से पावन हुए किले पर जो कोई समाज में दरार पैदा करने जैसा बर्ताव या कोई भी कदम उठा रहा है उससे मेरी विनती है कि कृपया ऐसा कृत्य न करें क्योंकि इससे हम सभी को नुकसान पहुँचेगा।
0 टिप्पणियाँ