मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सातववाड़ी में किया गया समता दूत प्रकल्प का आयोजन

समता दूत प्रकल्प के बारे में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करती हुईं समाजसेविका प्रा. विद्या संतोष होडे, साथ में समता दूत   अनीता दहीकांबले उक्त चित्र में दिखाई दे रही हैं।

हड़पसर, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

डॉ. बाबासाहब आंबेडकर संशोधन व प्रशिक्षण संस्था, बार्टी, पुणे महाराष्ट्र शासन के सामाजिक न्याय व विशेष सहाय्य विभाग के स्वायत्त संस्था के अंतर्गत संविधान साक्षरता अभियान समता दूत प्रकल्प का आयोजन सातववाडी स्थित डॉ. बाबासाहब आंबेडकर समाज परिवर्तन संस्था में समाजसेविका प्रा. विद्या संतोष होडे द्वारा किया गया। इस अवसर पर संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गई (शपथ ली गई)।
समता दूत प्रकल्प के माध्यम से महिलाओं को आरटीई शिक्षण का मूलभूत अधिकार, अनुसूचित जाति के बालकों को विशेष शिक्षा सहायता योजना, एमपीएससी यूपी एससी प्रशिक्षण, अंतरजातीय विवाह अनुदान योजना, महिला स्वयं सहायता रोजगार योजना आदि के बारे में संक्षिप्त रूप में जानकारी समता दूत अनीता दहीकांबले ने देकर उपस्थित महिलाओं के सवालों का भी समाधान किया। यह जानकारी कार्यक्रम की आयोजिका प्रा. विद्या संतोष होडे ने दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ