मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

इंद्रायणी नदी पर बड़ा पुल भारी वाहनों के लिए बंद

पुणे, जनवरी (जिमाका) 

पुणे शहर सीमा के आलंदी-मरकल, तुलापुर-फुलगांव, लोणीकंद- थेऊर- लोणीकालभोर -वडकी-उंड्री कात्रज मार्ग के   तुलापुर स्थित इंद्रायणी नदी पर बने बड़े पुल के खतरनाक हो जाने के कारण अत्यावश्यक सेवा के वाहनों को छोड़कर (उदा. फायरब्रिगेड, पुलिस वाहन, एंबूलेंस आदि) भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। वैकल्पिक मार्ग के रूप में शिक्रापुर से चाकण या विश्रांतवाडी से आलंदी का उपयोग किया जाए। यह अपील पुणे शहर यातायात नियंत्रण शाखा के पुलिस उप-आयुक्त राहुल श्रीरामे ने नागरिकों से की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ