आंबेगांव, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
डाक विभाग द्वारा कात्रज पोस्ट ऑफिस को दत्तनगर से कहीं दूर शिफ्ट करने की कवायद चल रही है। ऐसा ज्ञात हुआ है कि इसे सुखसागर नगर में ले जाया जा रहा है। जब यह पोस्ट ऑफिस कात्रज बस स्टैंड के पास एक घर में था तो बहुत कम लोग उसमें पहुँच पाते थे, लेकिन जब से यह दत्त नगर में आया तब से बहुत बड़ी संख्या में इसका लाभ उठाया जा रहा है और दिन भर लोगों की भीड़ रहती है। वर्तमान में इस पोस्ट ऑफिस का लाभ कात्रज परिसर के अलावा संतोष नगर, जैन मंदिर परिसर, सांईनगर, पंचम नगर, सच्चियायी माता मंदिर परिसर, गगनगिरि हिल्स, वाघजाई नगर, दत्तनगर परिसर, आंबेगांव खुर्द, आंबेगांव बुद्रुक, आंबेगांव पठार, टेल्को कालोनी, हनुमान नगर, शनि नगर, दत्त नगर-जांभुलवाडी रोड पर बनी 100-125 सोसाइटियाँ, विवा सरोवर, सिद्धिविनायक सोसाइटी की 25 बिल्डिंग, सप्तगिरी सोसाइटी, सप्तश्रृंगी सोसाइटी, जांभुलवाडी गांव, कोलेवाडी गांव में रहने वाले नागरिक उठा रहे हैं। इतनी बड़ी जनसंख्या से पोस्ट ऑफिस की सुविधा छीनना उनके प्रति अन्याय है। यदि सुखसागर नगर को पोस्ट ऑफिस का लाभ देना है तो वहाँ नया पोस्ट ऑफिस खोला जा सकता है। दत्तनगर में पोस्ट ऑफिस की वर्तमान जगह कम लगती है तो दत्तनगर में ही किसी दूसरी बड़ी जगह में स्थानांतरित किया जा सकता है।
उक्त परिसर के नागरिकों का डाक विभाग से अनुरोध है कि कात्रज पोस्ट ऑफिस को दत्तनगर से हटाने पर पुनर्विचार करे और मांग है कि इस पोस्ट ऑफिस को दत्तनगर में ही रहने दें।

0 टिप्पणियाँ