मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

फुरसुंगी में आयोजित किया गया राजमाता जिजाऊ जन्मोत्सव

जिजाऊ जन्मोत्सव में उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए संभाजी ब्रिगेड पुणे जिला अध्यक्ष उत्तम कामठे उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

फुरसुंगी, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

राजमाता जिजाऊ जन्मोत्सव 2022 का संभाजी ब्रिगेड पुणे जिला व शिवधर्म सोशल फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से सफलतापूर्वक आयोजन किया गया था। इस अवसर पर शिवधर्म सोशल फाउंडेशन के नामफलक का भी अनावरण किया गया। 
एकता योग फुरसुंगी वर्ग द्वारा सूर्य नमस्कार व योगासन करके जिजाऊ माता को मानवंदना दी गई। आनंदी परिवार व दिव्य स्पर्शी क्लीनिक के विशेष सहयोग से 10,000 रुपयों का बॉडी स्कैनिंग टेस्ट मुफ्त में किया गया, जिसका करीब 150 नागरिकों ने लाभ उठाया। शिवव्याख्याता गणेश फरताले ने मां जिजाऊ के जन्म के बारे में जानकारी दी व प्रबोधन किया। 
यह जानकारी देते हुए जिजाऊ जन्मोत्सव के आयोजक संभाजी ब्रिगेड के पुणे जिला अध्यक्ष उत्तम बापू कामठे ने आगे बताया कि फुरसुंगी गांव के नागरिकों की सेवा में जो पूर्ण बॉडी स्कैन मुफ्त में उपलब्ध किया गया था, उसका लाभ नागरिकों ने लिया, उसका मुझे आनंद है। नागरिकों ने यह भी कहा कि यह पहली बार है जब गांव में इस तरह का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है। 
उज्ज्वला उत्तम कामठे ने बताया कि जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज अन्नछत्र ग्रामीण भाग से एमपीसी-यूपीसी की तैयार करने के लिए आनेवाले छात्रों के लिए शुरू किया जाएगा।
इस अवसर पर यहां आनंदी परिवार के डा. कुमार गायकवाड, शिवव्याख्याता गणेश महाराज फरताले, मनोज गायकवाड, संभाजी ब्रिगेड के कोषाध्यक्ष विवेक तुपे, संभाजी ब्रिगेड के जिला संघटक अमोल मगर, उद्योगपति सचिन कामठे, फुरसुंगी के पूर्व सरपंच बालासाहब लेंडे, फुरसुंगी के पूर्व ग्रामपंचायत सदस्य भाऊसाहब कामठे, सागर कामठे, सचिन झांबरे, विलास पवार, पांडुरंग शेलार, कारी गांव के सरपंच बालासाहब घोलप, रवींद्र मोडक, गायक नंदकुमार सरोदे, विलास कामठे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
उत्तम कामठे द्वारा सद्गुरु     श्री वामनराव पै के विचारों की दिनदर्शिका कार्यक्रम में उपस्थितों को बांटकर उपस्थितों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सूत्र-संचालन गोरख कामठे ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ