मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे स्टेशन पर अनावश्यक भीड़ नहीं करें : रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील

पुणे, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)

कोरोना महामारी के चलते वर्तमान में स्थिति से निपटने के उपायों के तहत पुणे रेल मंडल सभी सम्भव कदम उठा रहा है। स्टेशन तथा ट्रेनों में व्यवस्था बनाए रखने में टिकट चैकिंग, आरपीएफ, टिकट बुकिंग स्टॉफ मुस्तैदी से जुटा हुआ है। पुणे रेल मंडल यात्रियों से अपील करता है कि स्टेशन पर अनावश्यक भीड़ नहीं करें।
पुणे स्टेशन पर वर्तमान में भीड़ को नियंत्रित करने के क्रम में 15 फरवरी 2022 तक सामान्य लोगों को प्लेटफार्म टिकट नहीं दिए जा रहे हैं। प्लेटफॉर्म टिकट केवल बुजुर्ग, दिव्यांगजन, मरीजों, गर्भवती महिलाओं आदि जरूरी लोगों को मदद करने के उद्देश्य से रु.50/- की दर से जारी किए जा रहे हैं।
केवल कन्फर्म, आरएसी टिकट वाले यात्रियों को ही प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करने और ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति है।
प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को प्लेटफ़ॉर्म पर पहुंचने तथा ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति  नहीं है, इसलिए ऐसे यात्री स्टेशन पर पहुंच कर भीड़ नहीं करें।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ